फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   uttar pradesh hindi sansthan declares award for 2016.

यूपी हिंदी संस्थान ने की 2016 के पुरस्कारों की घोषणा, आनंद प्रकाश को सर्वोच्च भारत-भारती सम्मान

Tue, 12 Dec 2017 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 12 Dec 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
uttar pradesh hindi sansthan declares award for 2016.
विद्या बिंदू सिंह - फोटो : amar ujala

बदली हुई सरकार में उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान ने अपने सम्मानों की घोषणा कर दी है, हालांकि बड़े पुरस्कारों में हिंदी साहित्य के चर्चित साहित्यकारों के नाम कम ही शामिल हैं। सर्वोच्च भारत-भारती सम्मान मेरठ में 1925 में जन्मे और इन दिनों पुणे में रह रहे आनंद प्रकाश दीक्षित को दिया गया है। वर्ष 2016 के लिए दिए जाने वाले सम्मान और पुस्तकों पर पुरस्कारों का निर्णय सोमवार को संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. सदानंद प्रसाद गुप्त की अध्यक्षता में हुई पुरस्कार समिति की बैठक में किया गया। सम्मान समारोह 22 जनवरी को होने की संभावना है।

विज्ञापन

 
इन्हें मिलेगा सम्मान
भारत-भारती सम्मान (पांच लाख रुपये)-आनंद प्रकाश दीक्षित, लोहिया साहित्य सम्मान (चार लाख रुपये)-आनंद मिश्र अभय, हिंदी गौरव सम्मान (चार लाख रुपये)-विद्या बिंदु सिंह, महात्मा गांधी साहित्य सम्मान (चार लाख रुपये)-नंद किशोर आचार्य, पंडित दीनदयाल उपाध्याय साहित्य सम्मान (चार लाख रुपये)-महेश चंद्र शर्मा, अवंतीबाई साहित्य सम्मान (चार लाख रुपये)-प्रो.नेत्रपाल सिंह, राजर्षि पुरुषोत्तमदास टंडन सम्मान (चार लाख रुपये)-साहित्यानुशीलन समिति मद्रास, साहित्य भूषण सम्मान (प्रत्येक को दो लाख रुपये)-रामशरण गौड़, प्रो.जयप्रकाश, गणेश नारायण शुक्ल, वेद प्रकाश अमिताभ, मधुकर अष्ठाना, विजय रंजन, श्रीराम परिहार, सुरेंद्र दुबे, प्रेमशंकर त्रिपाठी, बलदेव भाई शर्मा, लोकभूषण सम्मान (दो लाख रुपये)-आद्या प्रसाद सिंह प्रदीप, कलाभूषण सम्मान (दो लाख रुपये)-मंजुला चतुर्वेदी, विद्याभूषण सम्मान (दो लाख रुपये)-हरिशंकर मिश्र, विज्ञान भूषण सम्मान (दो लाख रुपये)-देवेंद्र मेवाड़ी, पत्रकारिता भूषण सम्मान (दो लाख रुपये)-राजनाथ सिंह सूर्य, प्रवासी भारतीय हिंदी भूषण सम्मान (दो लाख रुपये)-सत्यदेव टेंगर, बाल साहित्य भारती सम्मान (दो लाख रुपये)-भगवती प्रसाद द्विवेदी, मधु लिमये साहित्य सम्मान (दो लाख रुपये)-शिव नारायण मिश्र, श्रीनारायण चतुर्वेदी साहित्य सम्मान (दो लाख रुपये)-हरि जोशी, विधि भूषण सम्मान (दो लाख रुपये)-राम अवतार सिंह, सौहार्द सम्मान (प्रत्येक को दो लाख रुपये)- मनोहरमयुम यमुना देवी (मणिपुरी), प्रकाश भातंब्रेकर (मराठी), बाबू कृष्ण मूर्ति (कन्नड़), ओमप्रकाश पांडेय (संस्कृत), जेएल रेड्डी (तेलुगु), नंद कुमार मनोचा वारिज (पंजाबी), गंगेश गुंजन (मैथिली), वी.रवींद्रन (मलयालम), राजलक्ष्मी कृष्णन (तमिल), छत्रपाल-जोगिंदर पाल सराफ (डोंगरी), यासमीन सुल्ताना नकवी (उर्दू), मंजू मोदी (उड़िया), शशि शेखर तोषखानी (कश्मीरी), रामनिरंजन गोयनका (असमिया), हिंदी विदेश प्रसाद सम्मान (एक लाख रुपये)-सुवास कुमार, विश्वविद्यालय स्तरीय सम्मान (50 हजार रुपये)-प्रेमसुमन शर्मा, प्रणव शर्मा शास्त्री।

विज्ञापन

2016 में प्रकाशित पुस्तकों पर पुरस्कार (प्रत्येक को 50 हजार रुपये)

uttar pradesh hindi sansthan declares award for 2016.
नंद किशोर आचार्य - फोटो : amar ujala

सूर पुरस्कार (बाल साहित्य) नदी की पुकार-रमाशंकर, जायसी पुरस्कार (अवधी) गोमा तीरे-ज्ञानवती दीक्षित, श्रीधर पाठक पुरस्कार (ब्रजभाषा) फूलो-दिनेश पाठक शशि, राहुल सांस्कृत्यायन पुरस्कार (भोजपुरी) गठरी-चन्देश्वर परवाना, मैथिलीशरण गुप्त पुरस्कार (बुंदेली)मंगल चौकड़ियां-शिवमंगल सिंह मंगल, कबीर पुरस्कार (राष्ट्रीय एकता) राष्ट्रीय सुरक्षा एवं भावनात्मक एकता के प्रश्न और नक्सलवाद-अजय कुमार सिन्हा, तुलसी पुरस्कार (महाकाव्य) भृगुराज विजय-आचार्य पंडित उमाशंकर मिश्र ‘रसेन्दु’, भारतेन्दु हरिश्चंद्र पुरस्कार(नाटक)अन्तर्द्वन्द्व -रवीन्द्र प्रताप सिंह, भगवानदास पुरस्कार (धर्म/दर्शन) मदनमोहन मालवीय का दर्शन-डॉ. देवव्रत चौबे, महावीर प्रसाद द्विवेदी पुरस्कार(निबंध) तुलसी तत्व चिन्तन-सुशील कुमार पांडेय ‘साहित्येन्दु’, धीरेन्द्र वर्मा पुरस्कार (भाषा/भाषा विज्ञान) भारतीय आर्यभाषा हिन्दी-रविनंदन सिंह, बीरबल साहनी पुरस्कार (वनस्पति/प्राणिशास्त्र/आयुर्विज्ञान)मधुमेह के कारण व निवारण-दया शंकर त्रिपाठी, प्रेमचंद पुरस्कार (उपन्यास) गवाक्ष-प्रणव भारती,जयशंकर प्रसाद पुरस्कार(खंडकाव्य) रावण वध-शीलेन्द्र कुमार वशिष्ठ, रामचन्द्र शुक्ल पुरस्कार(आलोचना) समकालीन हिन्दी नाटक दशा और दिशा-पशुपतिनाथ उपाध्याय,आचार्य नरेन्द्र देव पुरस्कार(इतिहास) भारतीय स्वाधीनता संघर्ष में सीतापुर जनपद का योगदान (1857 से 1947 तक)-सरला अवस्थी, सुब्रह्मण्यम भारती पुरस्कार (साहित्यकारों द्वारा अन्य भारतीय भाषाओं से हिन्दी में अनूदित कृति पर)बागी हिन्दुस्तान-नुज़हत फातिमा, निराला पुरस्कार(गीत/मुक्तक/गजल) कोशिश के कन्धे-गोपाल कृष्ण शर्मा ‘मृदुल’, केएन भाल पुरस्कार (गणित/भौतिक /रसायन) परमाणु ऊर्जा- स्वच्छ ऊर्जा-विनीता सिंघल, बालकृष्ण शर्मा ‘नवीन’ पुरस्कार(युवा लेखन) बहस जनमानस की-आरती मिश्र ‘आश्चर्य’, यशपाल पुरस्कार (कहानी) चौथा कन्धा-शंकर सुल्तानपुरी, हजारी प्रसाद द्विवेदी पुरस्कार(संस्कृति) भारत: एक धर्म-संस्कृति-योगेश, पं. रामनरेश त्रिपाठी पुरस्कार (लोकसाहित्य विवेचन) संगीत के विविध आयाम-वीरेन्द्र कुमार चन्द्रसखी, सच्चिदानन्द हीरानन्द वात्स्यायन  ‘अज्ञेय’ पुरस्कार (यात्रा-वृतान्त/जीवनी/संस्मरण एवं रेखाचित्र)अमरनाथ यात्रा सत्यं शिवं सुंदरम-अमित कुमार सिंह, सरस्वती पुरस्कार (मासिक / द्विमासिक/त्रैमासिक पत्रिकाओं पर)चेतना स्रोत-सम्पादक कृष्ण मुरारी ‘विकल’, महादेवी वर्मा पुरस्कार (समस्त विधाओं में केवल महिला साहित्यकारों की कृति पर) अपरिभाषित रिश्ते-शीला शर्मा, हरिशंकर परसाई पुरस्कार(व्यंग्य) समझा करो-चन्द्रभानु शर्मा, विजयदेव नारायण साही पुरस्कार (कविता) हरे पात पियराये-कौशलेन्द्र।

2016 में प्रकाशित पुस्तकों पर सर्जना पुरस्कार

uttar pradesh hindi sansthan declares award for 2016.
राजनाथ सिंह सूर्य - फोटो : amar ujala

सोहन लाल द्विवेदी पुरस्कार (बाल साहित्य) इन्द्रधनुष सतरंगा-मोहम्मद अरशद खान, वंशीधर शुक्ल पुरस्कार (अवधी) बयार-केशव प्रसाद वाजपेयी, भिखारी ठाकुर पुरस्कार(भोजपुरी) बटोहिया का सोवै-फूलचन्द प्रसाद गुप्त, नजीर अकबराबादी पुरस्कार(राष्ट्रीय एकता एवं भावनात्मकता समन्वय सम्बन्धी साहित्य) जय जवान जय किसान-दुर्गा प्रसाद त्रिपाठी ‘निर्भीक’, अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’ पुरस्कार(महाकाव्य)बुद्ध-चरित-चन्द्रपाल सिंह ‘चन्द्र’, नन्द किशोर देवराज पुरस्कार (धर्म/दर्शन) देवी-काव्य-परम्परा-सुरेशकुमार सिंह, गुलाब राय पुरस्कार(निबंध)जीवन जियो जान से -हरि ओम शर्मा ‘हरि’, भोलानाथ तिवारी पुरस्कार (भाषा/भाषा विज्ञान) तुलसी-भाषा का वाक्यबंधात्मक विश्लेषण-राधेश्याम पाठक, आचार्य रघुवीर प्रसाद त्रिवेदी पुरस्कार (वनस्पति /प्राणिशास्त्र/ आयुर्विज्ञान)प्राकृतिक चिकित्सा जीवन दर्शन-राजीव रस्तोगी, अमृतलाल नागर पुरस्कार (उपन्यास)अंतहीन तलाश-करुणा पांडे, आनन्द मिश्र पुरस्कार (खंड काव्य)शान्ता-प्रतापनारायण मिश्र, रामविलास शर्मा पुरस्कार (आलोचना) ललित निबन्ध और डॉ. रघुवीर सिंह-अखिलेश निगम ‘अखिल’, ईश्वरी प्रसाद पुरस्कार (इतिहास) प्राचीन भारतीय कला-अशोक चान्दोरकर, बलबीर सिंह ‘रंग’ पुरस्कार (गीत/मुक्तक /गजल) संवत बदले-गणेश गम्भीर, रांगेय राघव पुरस्कार (युवा लेखन) दरकती दीवार-कुसुम द्विवेदी ‘मानसी’, रामप्रसाद विद्यार्थी ‘रावी’ पुरस्कार (कहानी) राम-राम कंछी लाल-योगेन्द्र शर्मा, जगदीश गुप्त पुरस्कार(यात्रा-वृतान्त/ जीवनी/संस्मरण एवं रेखाचित्र)स्वामी सत्यप्रकाश सरस्वती एक बहुआयामी व्यक्तित्व-प्रेमचन्द्र श्रीवास्तव एवं मंजुलिका लक्ष्मी, धर्मयुग पुरस्कार (मासिक/द्विमासिक /त्रैमासिक पत्रिकाआें पर)जयतु हिन्दू विश्व-विजय प्रकाश त्रिपाठी, विद्यावती कोकिल पुरस्कार (समस्त विधाओं में केवल महिला साहित्यकारों की कृति पर) रामराज्य (आदर्श राज्य) आज भी सम्भव है-शोभा अग्रवाल ‘चिलबिल’, शरद जोशी पुरस्कार (व्यंग्य) शराफत का टोकरा-अर्चना चतुर्वेदी, नरेश मेहता पुरस्कार (कविता) ललमुनिया घोंसला कहां बनाओगी-आनन्द वर्धन।

हरिवंश राय बच्चन युवा गीतकार सम्मान ( 25 हजार रुपये) देहगंध-दयाशंकर प्रसाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed