फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttar Pradesh government Dismissed two PCS officers

यूपी सरकार के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट डालना पड़ा भारी, पीसीएस अधिकारी बर्खास्त

Fri, 22 Nov 2019 10:16 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Avdhesh Kumar Updated Fri, 22 Nov 2019 10:16 PM IST
सार

  • एक अफसर को सरकार के खिलाफ सोशल मीडिया पर टिप्पणी पड़ी भारी
  • योगी सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी, ब्यूरोक्रेसी में हड़कंप

विज्ञापन
Uttar Pradesh government Dismissed two PCS officers
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

राज्य सरकार ने पीसीएस अधिकारी अशोक कुमार शुक्ला को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। शुक्ला सोशल मीडिया पर सरकार के खिलाफ पोस्ट कर चर्चा में आए थे। शासन-प्रशासन की कमान संभालने वाले प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई से ब्यूरोक्रेसी में हड़कंप मचा है।

विज्ञापन


राजस्व परिषद में विशेष कार्याधिकारी के पद पर तैनात अशोक कुमार शुक्ला पर आरोप है कि उन्होंने हरदोई में उपजिलाधिकारी रहते हुए पांच मई 2016 को सरकारी बंजर भूमि निरस्त करके हमीदुल्लाह के पक्ष में बतौर भूमिधर दर्ज कर दी। जांच में इस आरोप की पुष्टि कर दी गई। 
विज्ञापन


शुक्ला के खिलाफ दूसरा आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया फेसबुक पर अपनी आईडी से मुख्यमंत्री का नाम लेते हुए एक पोस्ट की। इसमें शासन स्तर पर देर रात तक बैठकें किए जाने पर सवाल उठाया गया था। जांच में इस कृत्य को सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली के विरुद्ध माना गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आचरण नियमावली के विरुद्ध

अशोक शुक्ला ने 5 फरवरी 2018 को फेसबुक पर लिखा था...

‘‘कल मीटिंग के नाम पर अपराह्न 2 बजे से 12.40 तक बैठा रहा। आपके अधिकतर अधिकारी बीमार होते जा रहे हैं योगी जी।’’

इसी टिप्पणी को आचरण नियमावली के विरुद्ध पाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed