फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   uttar pradesh government decided to set up 10 new xygen plants

यूपी सरकार का फैसला: प्रदेश में लगेंगे 10 नए ऑक्सीजन प्लांट, डीआरडीओ करेगा सहयोग

Sun, 18 Apr 2021 12:49 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 18 Apr 2021 12:49 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में ऑक्सीजन की बढ़ती समस्या को देखते हुए सरकार ने 10 नए ऑक्सीजन प्लांट लगाने का फैसला किया है।

विज्ञापन
uttar pradesh government decided to set up 10 new xygen plants
ऑक्सीजन सिलेंडर (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

योगी सरकार ने ऑक्सीजन की बढ़ती समस्या को देखते हुए प्रदेश में 10 नए ऑक्सीजन प्लांट लगाने का फैसला किया है। ये प्लांट डीआरडीओ के सहयोग से तैयार किए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर अस्पताल में 36 घंटे का ऑक्सीजन बैकअप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सीएम के निर्देश के बाद प्लांट स्थापना के लिए स्थान तय करने की कवायद शुरू हो गई है।

विज्ञापन


सीएम ने शनिवार को वर्चुअल समीक्षा में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग को निर्देश दिए कि किसी भी जीवन रक्षक दवा और आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों को मेडिकल किट की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री को दवाओं और ऑक्सीजन की स्थिति की नियमित समीक्षा के निर्देश दिए। रेमडेसिविर सहित विभिन्न औषधियों की उपलब्धता पर लगातार नजर रखने, हर जिले से उपलब्धता की स्थिति का आकलन करते रहने व डिमांड की स्थिति पर विशेष ध्यान रखने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


मांग बढ़ने से दिक्कत, रोजाना 60 हजार सिलेंडर की है डिमांड
प्रदेश में अभी कुल 40 ऑक्सीजन प्लांट चल रहे हैं। कोरोना काल शुरू होने से पहले प्रदेश में 23 इकाइयां थी जिसे साल भर में बढ़ाकर 40 किया गया था। इससे प्रतिदिन 36,600 ऑक्सीजन सिलेंडर तैयार किए जा रहे हैं। इसके अलावा केजीएमयू, पीजीआई, लोहिया संस्थान सहित विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में सेंट्रल ऑक्सीजन प्लांट भी लगे हैं। डेडीकेटेड कोविड अस्पतालों में सेंट्रल सप्लाई होने से जंबू सिलेंडर की जरूरत नहीं पड़ती है, लेकिन जहां सेंट्रल प्लांट नहीं है वहां लगातार डिमांड बढ़ती जा रही है। सूत्रों के मुताबिक बदले हालात में प्रतिदिन ऑक्सीजन सिलेंडर की डिमांड 60,000 से अधिक है। इससे विभिन्न अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारों का कहना है कि ऑक्सीजन की कमी की मूल वजह अचानक डिमांड का बढ़ना है। इस समय हर मरीज को सांस की समस्या हो रही है। ऐसे में ऑक्सीजन की आपूर्ति लड़खड़ा गई है। दूसरी वजह ये है कि दूसरे राज्यों से ट्रांसपोर्टेशन में भी मुश्किलें आ रही हैं। क्योंकि डिमांड हर राज्य में बढ़ी है। अब तक यूपी दूसरे राज्यों को भी सप्लाई देता रहा है, लेकिन बदले हालात में दूसरे राज्य को सप्लाई बंद करने के बाद भी यहां 10 नए ऑक्सीजन प्लांट लगाने पड़ रहे हैं।


ट्रेन के जरिए दूसरे राज्यों से ऑक्सीजन मंगाने की तैयारी
एफएसडीए के सूत्रों का कहना है कि प्रदेश को ट्रेन के जरिए भी दूसरे राज्यों से ऑक्सीजन सप्लाई मिल सकती है। सरकार इस पर विचार कर रही है। इसी तैयारी के तहत सीएम ने 36 घंटे का बैकअप रखने और हर दिन मूल्यांकन का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि लोगों की जान बचाने के लिए हर स्तर पर तैयारी की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed