फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttar Pradesh: Feeling the cold of December in November, Kanpur reaches 9 degrees Celsius; alert issued for th

यूपी: नवंबर में दिसंबर जैसी सर्दी का अहसास, कानपुर में नौ डिग्री पहुंचा पारा; इन शहरों के लिए अलर्ट हुआ जारी

Sat, 08 Nov 2025 09:09 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 08 Nov 2025 09:09 AM IST
सार

Weather in UP: यूपी में नवंबर माह में दिसंबर जैसी सर्दी का अहसास हो रहा है। पूरे प्रदेश में नौ डिग्री के न्यूनतम तापमान के साथ कानपुर सबसे ठंडा रहा।

विज्ञापन
Uttar Pradesh: Feeling the cold of December in November, Kanpur reaches 9 degrees Celsius; alert issued for th
यूपी में बढ़ने लगी है सर्दी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 नवंबर के पहले सप्ताह में ही ठंड अपना रंग दिखाने लगी है। प्रदेश में अब दिन की धूप भले ही गर्माहट दे रही हो, लेकिन रातें तेजी से सिहरन भरी होती जा रही हैं। प्रदेश के अधिकांश जिलों में तड़के कोहरे की चादर दिखने लगी है। कानपुर शहर 9.2 डिग्री तापमान के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। वहीं इटावा में 9.6 और बुलंदशहर में 11 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

विज्ञापन


पछुआ हवाओं ने मौसम में ठंडक घोल दी है। रात के पारे में अच्छी खासी गिरावट देखने को मिली है। शुक्रवार को पूरब से पश्चिम तक मेरठ, मुजफ्फरनगर, बरेली, लखनऊ, कानपुर, हरदोई, वाराणसी और बाराबंकी सहित प्रदेश के 10 से ज्यादा जिलों में रात का तापमान 15 डिग्री या इसके आसपास दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि आने वाले दो दिनों में दिन के अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज हो सकती है। साथ ही तराई और पूर्वांचल क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों तक सुबह कोहरा देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
Trending Videos

पछुआ के जोर से एक दिन में 5.3 डिग्री लुढ़का पारा

राजधानी में शुक्रवार को माैसम ने एकदम से करवट ली। बृहस्पतिवार और शुक्रवार के बीच की रात ठंडी पछुआ हवा चली और पारे में 5.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट से अचानक सिहरन भरी ठंड शुरू हो गई।

शाम में लोगों को गर्म कपड़ों और शाॅल आदि की जरूरत महसूस हुई। शुक्रवार को तड़के सुबह शहर के बाहरी इलाकों में कोहरे का असर रहा। दिन में गुनगुनी धूप खिली और दिन के तापमान में 0.7 डिग्री की गिरावट आई।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तरी पछुआ हवाओं के जोर से शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री से ज्यादा की गिरावट से एकदम से ठंड बढ़ी है। आगे अब रात का पारा लगभग स्थिर रहेगा और दिन के पारे में अगले दो दिनों में लगभग दो डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी।

शुक्रवार को दिन का तापमान 0.7 डिग्री की गिरावट के साथ 29.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। वहीं रात का तापमान 5.3 डिग्री की गिरावट के साथ 13.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed