फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   uttar pradesh Expelled senior leaders wrote open letter to Sonia Gandhi Congress should be run with dialogue with workers

यूपी: निष्कासित नेताओं ने सोनिया गांधी को लिखा खुला पत्र, कहा-कार्यकर्ताओं से संवाद के साथ चलाई जाए कांग्रेस

Sun, 06 Sep 2020 11:19 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 06 Sep 2020 11:19 AM IST
विज्ञापन
uttar pradesh Expelled senior leaders wrote open letter to Sonia Gandhi Congress should be run with dialogue with workers
सोनिया गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
कांग्रेस से निष्कासित 9 वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी को खुला पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कहा है कि कांग्रेस पार्टी को कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित करते हुए चलाया जाए। अगर शीघ्र ही आंतरिक लोकतंत्र को बहाल नहीं किया गया, तो पार्टी और अधिक रसातल में चली जाएगी। 
विज्ञापन


इस पत्र पर पूर्व सांसद संतोष सिंह, पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी, पूर्व विधायक विनोद चौधरी, राजेंद्र सिंह सोलंकी सिराज मेहदी, मधुर नारायण मिश्र व नेक चंद्र पांडे और युवक कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वयं प्रकाश गोस्वामी व प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महामंत्री संजीव सिंह के हस्ताक्षर हैं। 
विज्ञापन


इन नेताओं को करीब 10 महीने पहले कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व पर सवाल उठाए जाने के कारण बाहर कर दिया गया था। सोनिया को लिखे पत्र में कहा गया है कि कांग्रेस का कार्यकर्ता कभी इतना हताश नहीं रहा, जितना वह आज अपने को महसूस कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी मुख्यालयों पर ऐसे लोग बैठा दिए गए हैं, जो पहले कभी कांग्रेस के प्रारंभिक सदस्य भी नहीं रहे। साथ ही लोकसभा और विधानसभा में पार्टी का प्रतिनिधित्व करने वाले निष्ठावान कार्यकर्ताओं को साइडलाइन कर दिया गया है। 

इन नेताओं ने पत्र में लिखा है कि आज कांग्रेस संवादहीनता अनिर्णय और आंतरिक लोकतंत्र के अभाव के कारण अपने वजूद के संकट से गुजर रही है। पत्र में सोनिया गांधी के लिए संबोधित करते हुए लिखा गया है कि या तो आपने सब कुछ जानते हुए आंखें मूंद ली है या फिर घटनाएं आपके संज्ञान में नहीं लाई जा रही हैं। 

एक वर्ष बीतने के बाद भी आपने (सोनिया गांधी ने) एआईसीसी के अनुभवी सदस्यों को मिलने का समय तक नहीं दिया है। साथ ही अनुरोध किया गया है कि संवाद स्थापित कर संगठन को चलाएं, तभी संगठन मजबूत बन सकता है, वरना कांग्रेस इतिहास की वस्तु बन जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed