{"_id":"63cf8394f043fe63a3179f73","slug":"uttar-pradesh-diwas-celebration-starts-in-lucknow-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Diwas: यूपी दिवस से बदली प्रदेश की पहचान, दंगों के प्रदेश से एक्सपोर्ट हब के रूप में उभरा उत्तर प्रदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Diwas: यूपी दिवस से बदली प्रदेश की पहचान, दंगों के प्रदेश से एक्सपोर्ट हब के रूप में उभरा उत्तर प्रदेश
Tue, 24 Jan 2023 09:35 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 24 Jan 2023 09:35 PM IST
सार
लखनऊ के अवध शिल्प ग्राम में उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर मंगलवार से तीन दिवसीय उत्सव का शुभारंभ हो गया है। इस मौके पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित प्रदेश के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
यूपी दिवस के आयोजन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विभाजनकारी और भ्रष्टाचारी ताकतों को बेनकाब करना होगा। जातिवाद, मतवाद और मजहब की विकृतियों को दूर करने के संकल्प के साथ ही उत्तर प्रदेश को खड़ा किया जाएगा। वह मंगलवार को उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर अवध शिल्पग्राम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की आजादी में उत्तर प्रदेश का अहम योगदान है। चाहे बैरकपुर में मंगल पांडे हों, झांसी में रानी लक्ष्मीबाई, गोरखपुर में बंधु सिंह या मेरठ में धन सिंह कोतवाल सभी के नेतृत्व में आजादी की लड़ाई लड़ी गई। वैदिक, उपनिषद, पौराणिक या आधुनिक भारत में कोई ऐसी घटना नहीं है, जिसका उत्तर प्रदेश साक्षी न रहा हो। भगवान राम, कृष्ण से लेकर तमाम महापुरुषों ने यहां जन्म लिया। यह गौरव की बात है। इस गौरव का अहसास अब उत्तर प्रदेश के हर नागरिक को होने लगा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश की हालत खराब थी। पर, आज कानून व्यवस्था मजबूत हुई है। दंगों के प्रदेश से यूपी एक्सपोर्ट हब बन रहा है। सरकार युवाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध करा रही है। आगामी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में इतना निवेश होगा कि यहां के युवाओं को रोजगार के लिए किसी दूसरे प्रदेश या देश में जाने की जरूरत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि जी-20 का आयोजन यूपी में भी हो रहा है। प्रधानमंत्री के पंच प्रण पर प्रदेश आगे बढ़ रहा है। यूपी के विकास के लिए प्रधानमंत्री के सपनाें को साकार करना होगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में 12 खिलाड़ियों को लक्ष्मण पुरस्कार व रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार, 16 खिलाड़ियों को विवेकानंद यूथ अवार्ड और पांच उद्यमियों को हस्तशिल्प पुरस्कार दिए गए। उन्होंने कॉमनवेल्थ और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के खिलाड़ियों को राजभवन में पुरस्कृत करने की घोषणा भी की। इस दौरान उप मुख्य मंत्री ब्रजेश पाठक, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, मंत्री राकेश सचान, जयवीर सिंह, गिरीश चंद्र यादव आदि मौजूद थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ भी किया। कार्यक्रम में एक जिला एक उत्पाद के तहत सभी जिलों के उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।