{"_id":"6975a201d27fb1446f0926a3","slug":"uttar-pradesh-day-also-celebrated-in-ireland-with-various-presentations-including-historical-and-cultural-ones-2026-01-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Diwas: आयरलैंड में भी मनाया गया उत्तर प्रदेश दिवस, ऐतिहासिक... सांस्कृतिक समेत दी गई विभिन्न प्रस्तुतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Diwas: आयरलैंड में भी मनाया गया उत्तर प्रदेश दिवस, ऐतिहासिक... सांस्कृतिक समेत दी गई विभिन्न प्रस्तुतियां
Sun, 25 Jan 2026 10:24 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 25 Jan 2026 10:24 AM IST
सार
UP Diwas: उत्तर प्रदेश दिवस आयरलैंड में भी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर ऐतिहासिक... सांस्कृतिक और पर्यटन विरासत समेत विभिन्न प्रस्तुतियां दी गईं। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...
विज्ञापन
आयरलैंड में भी मनाया गया उत्तर प्रदेश दिवस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
24 जनवरी को उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस सिर्फ यूपी ही नहीं, बल्कि आयरलैंड में भी मनाया गया। वहां रहने वाले यूपी के लोगों ने इसे धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम आयरलैंड में भारत के राजदूत अखिलेश मिश्र के नेतृत्व में हुआ। इसमें भारतीय समुदाय के लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, पाककला, शिल्प और पर्यटन की विरासत पर प्रस्तुति दी गई। साथ ही पारंपरिक नृत्य, गाने, कविता पाठ और वेशभूषा और शिल्प का प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
Trending Videos
आयरलैंड में भी मनाया गया उत्तर प्रदेश दिवस
- फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर अखिलेश मिश्र ने आयरलैंड में IT, फार्मा, फाइनेंस और हेल्थकेयर जैसे सेक्टर में काम कर रहे यूपी के प्रोफेशनल्स को शुभकामनाएं दीं। उनके योगदान को सराहा। साथ ही सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
आयरलैंड में भी मनाया गया उत्तर प्रदेश दिवस
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने जोर देते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस मनाने की सार्थकता इसी में है कि सभी भारतीय संविधान के मूल्यों और आदर्शों के प्रति स्वयं को पुनः समर्पित करें। भारतीय संविधान ही हमारे प्रजातंत्र का आधार है। वही हमारे अधिकारों का भी स्रोत है। अधिकार तभी सुरक्षित रह सकते हैं जब पूरा समाज अपने कर्तव्य निभाए।