फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttar Pradesh: Cyclone Montha's impact has ended in the state, and day and night temperatures may rise suddenl

यूपी: प्रदेश में खत्म हुआ मोंथा चक्रवात का असर, दो दिन के बाद अचानक बढ़ सकता है दिन-रात का तापमान

Sat, 01 Nov 2025 08:33 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 01 Nov 2025 08:33 PM IST
सार

Cyclone Montha: यूपी में मोंथा चक्रवात का असर कम होते-होते खत्म हो गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान बढ़ सकता है। 
 

विज्ञापन
Uttar Pradesh: Cyclone Montha's impact has ended in the state, and day and night temperatures may rise suddenl
बारिश की वजह से लखनऊ में मौसम सुहावना रहा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 दो दिन बारिश के बाद वातावरण में बढ़ी ठंड तीसरे दिन कम पड़ गई। तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई तो वहीं मौसम शुष्क रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अब आगे ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। प्रदेश भर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में वृद्धि दर्ज किए जाने के आसार हैं। नवंबर में रातें अपेक्षाकृत कम ठंडी रहने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

विज्ञापन


इस बार मौसम को देखते हुए आम धारणा बन रही थी कि इस बार ठंड बहुत ज्यादा पड़ने वाली है लेकिन मौसम विभाग की माने तो ऐसा कुछ भी नहीं है और नवंबर में रातें कम ठंडी होंगी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अक्टूबर के दौरान प्रदेश में 28.2 मिमी. के दीर्घकालिक औसत के सापेक्ष 131 फीसदी अधिक कुल समेकित वर्षा 65.2 मिमी दर्ज की गई। 
विज्ञापन


इस दौरान सोनभद्र में सर्वाधिक 211.6 मिमी. वर्षा हुई जबकि वाराणसी 210.3 मिमी. के साथ प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा। इस अवधि के दौरान प्रदेश में औसत मासिक न्यूनतम तापमान जहां सामान्य से 1-2 डिग्री अधिक रहा वहीं औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 1-3 डिग्री कम रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

नवंबर में हो सकती है बारिश

मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह के अनुसार, नकारात्मक हिंद महासागरीय द्विध्रुव परिस्थितियों के संयुक्त प्रभाव के दृष्टिगत प्रदेश में नवंबर के दौरान नगण्य औसत वर्षा के सापेक्ष अधिक वर्षा होने की संभावना है। नवंबर महीने के दौरान जहां प्रदेश के तराई इलाकों में दिन का औसत मासिक अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक व अन्य स्थानों पर यह सामान्य से कम रहने की संभावना है। प्रदेश के अधिकांश भाग में रात का औसत मासिक न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि शनिवार को प्रदेश में कानपुर में अधिकतम तापमान सबसे अधिक 32.6 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सबसे कम बलिया में 24 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed