फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttar Pradesh corona test positive rate lower than other states

यूपी का टेस्ट पॉजिटिविटी रेट अन्य राज्यों से कम, जनसंख्या के हिसाब से यहां ज्यादा हो रहीं कोरोना की जांचें

Sat, 08 Aug 2020 10:54 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 08 Aug 2020 10:54 AM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh corona test positive rate lower than other states
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए जो जांचें की जा रही हैं, उनमें अन्य राज्यों के मुकाबले उत्तर प्रदेश में कम पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं। हालांकि जनसंख्या के हिसाब से यहां जांचें भी ज्यादा हो रही हैं। देश में सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र से तुलना करें तो वहां जांचें यूपी से कम हुई हैं लेकिन केस चार गुना अधिक हैं।
विज्ञापन


वहां का टेस्ट पॉजिटिविटी रेट (टीपीआर) 19.6 प्रतिशत है और यूपी का 3.9 प्रतिशत है। 6 अगस्त तक देश के सभी राज्यों के केस और जांच की संख्या के आधार पर जारी आंकड़ों के अनुसार यूपी से अधिक पॉजिटिविटी वाले सात राज्य हैं। 
विज्ञापन


इनमें महाराष्ट्र 19.6 प्रतिशत के साथ सबसे ऊपर है। इसके बाद तेलंगाना 15 प्रतिशत से कम तथा दिल्ली 10 प्रतिशत से कुछ ज्यादा है। गुजरात, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश का भी यही हाल है। खास बात यह है कि 22 जुलाई को भी यूपी का पॉजिटिविटी रेट 3.9 प्रतिशत ही था, जो 6 अगस्त को भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पता चलता है कि यूपी में कोरोना संक्रमण का पता लगाने और रोकने के लिए किए जा रहे प्रयास काफी हद तक प्रभावी हो रहे हैं। महाराष्ट्र में भी कुछ सुधार दिखा है। 22 जुलाई को महाराष्ट्र का टेस्ट पॉजिटिविटी रेट 19.9 प्रतिशत था, जो 6 अगस्त को 19.6 प्रतिशत हो गया है।   

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार देश में 6 अगस्त तक कुल 2 करोड़ 27 लाख 24 हजार 143 टेस्ट किए जा चुके हैं। यह प्रति 10 लाख की जनसंख्या पर लगभग 16050 टेस्ट निकल रहा है। 

इस हिसाब से देश का टेस्ट पॉजिटिविटी रेट 9.14 प्रतिशत है, जबकि डब्लूएचओ का टीपीआर का बेंचमार्क 5 प्रतिशत है। विशेषज्ञों के अनुसार पॉजिटिविटी रेट प्रति 100 टेस्ट पर संक्रमित पाए जाने वाले    लोगों की संख्या के हिसाब से निकाला जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed