फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uttar Prades is on top of executing national education policy says Union Minister Ramesh Pokhariyal Nishank.

राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने में उत्तर प्रदेश सबसे आगे: शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक

Sat, 06 Mar 2021 12:57 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 06 Mar 2021 12:57 PM IST
विज्ञापन
Uttar Prades is on top of executing national education policy says Union Minister Ramesh Pokhariyal Nishank.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक। - फोटो : amar ujala

राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने में उत्तर प्रदेश सबसे तेजी से काम कर रहा है। जब भी समीक्षा होती है प्रदेश का नाम सबसे पहले आता है। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने इसको लागू करने के लिए टास्क फोर्स का गठन कर रखा है। यह बातें केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कही।

विज्ञापन


वे गोमती नगर स्थित एक होटल में मां फाउंडेशन की तरफ से आयोजित उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान 2021 को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर फिल्म, साहित्य, पत्रकारिता, सामाजिक कार्य समेत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 28 हस्तियों को सम्मानित किया गया। इसके पहले उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मौजूद प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि 1968 में पहली शिक्षा नीति बनी और 1986 में कुछ सुधार दिखा, लेकिन पूरी तरह से कभी अमल में नहीं आई। देश के इतिहास में यह पहली बार है जब नई शिक्षा नीति पूरी तरह से लागू हो रही है। हमारे देश की शिक्षा को मैकाले की नीति ने प्रभावित किया है। अब वह पूरी तरह से बदल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने कहा कि प्रदेश को गौरवान्वित करने वालों को सम्मानित करना खुद को गौरवान्वित करना है। कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार शिक्षा नीति बदली है। जेल मंत्री जय कुमार सिंह जैकी ने कहा कि इन महानुभावों को सम्मानित करने से मान बढ़ेगा और इनका मनोबल भी।

कार्यक्रम में इन्हें किया गया सम्मानित

सम्मानित होने वालों में आचार्य राम चंद्र दास, शिक्षा के क्षेत्र में विद्या भारती, आईपीएस प्रशांत कुमार, कौशल व शिक्षा में अभय सिंह, सामाजिक कार्य में जेपी केशरी, ब्रजेश सिंह, मीडिया सलाहकार दुर्गेश उपाध्याय, भोजपुरी फिल्म निर्देशक आलोक सिंह, फिल्म व रंगमंच कलाकार डॉ. अनिल रस्तोगी, सामाजिक कार्य में नम्रता पाठक, एनसीईआरटी के सचिव हर्ष कुमार, शिक्षा में डॉ. मंजुला गोस्वामी, हास्य व बाल साहित्य में सर्वेश अस्थाना, भोजपुरी फिल्क एक्टर संजय पांडेय, फिल्म एक्टर दिलीप आर्य, भोजपुरी फिल्म नायिका अंजना सिंह, फिल्म लेखक, निर्देशक व प्रोड्यूसर महेश पांडेय, फिल्म एक्ट्रेस फारूख जफर, भोजपुरी रंगमंच मनोज सिंह, लोक गायिका संजोली पांडेय, फिल्म प्रोड्यूसर श्रीनारायण सिंह, वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र सिंह, भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे, आईएएस आलोक रंजन, फिल्म प्रोड्यूसर विनोद बच्चन व राहुल मित्रा, भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल यादव निरहुआ, फिल्म एक्टर राजपाल यादव शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed