लखनऊः 1090 पर करता था अश्लील कॉल, दो दोस्तों संग गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में गौतमपल्ली पुलिस व वीमेन पावर लाइन 1090 की टीम ने शोहदे व उसके दो साथियों को उनके मूल निवास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपियों में एटा के रजौर बक्सीपुर गांव निवासी शोहदे शैलेंद्र कुमार और उसे फर्जी आईडी पर सिमकार्ड उपलब्ध कराने वाले फिरोजाबाद के एका रामपुर निवासी डिस्ट्रीब्यूटर देव किशन व जसराना के सैदपुर का सतेंद्र कुमार है।
शोहदा शैलेंद्र कुमार 1090 के नंबर पर कॉल करके वहां काम करने वाली लड़कियों से अश्लील बातें कर रहा था। यही नहीं, शोहदे के खिलाफ अलग-अलग जनपद से पीड़िताओं ने 12 शिकायतें दर्ज करा रखी थीं। मामला जानकारी में आने के बाद एडीजी नीरा रावत ने बीते शनिवार को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए थे।
एडीजी नीरा रावत ने बताया कि 1090 की कॉल टेकर्स को कोई बदमाश कॉल करके अश्लील बातें कर रहा था। जांच में खुलासा हुआ कि उक्त नंबर का सिमकार्ड फर्जी आईडी से फिरोजाबाद से लिया गया था। पुलिस टीम ने फिरोजाबाद जाकर सिमकार्ड के डिस्ट्रीब्यूटर देव किशन व सतेंद्र कुमार को पकड़ लिया गया।
कई फर्जी आईडी, फोटो व सरकारी मुहर बरामद हुई हैं।पूछताछ में बताया कि उक्त नंबर का सिमकार्ड उन्होंने एटा निवासी शैलेंद्र को दिया था। पुलिस ने शैलेंद्र को दबोचा। उसके पास से चार मोबाइल, 17 सिमकार्ड, कई डायरी और महिलाओं-युवतियों के मोबाइल नंबर मिले हैं। एडीजी ने टीम को 5000 रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है। हजरतगंज के एसीपी अभय कुमार मिश्रा के अनुसार, पूछताछ में शैलेंद्र ने कुबूला कि वह रोज सैकड़ों नंबर पर फोन कॉल करता था।