{"_id":"5d1e5e4d8ebc3e3c69286aea","slug":"use-of-social-media-will-ban-during-work-in-kgmu-lucknow-news-lko4689237177","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सोशल मीडिया पर व्यस्त मिले तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सोशल मीडिया पर व्यस्त मिले तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
00
डॉक्टर-कर्मचारी सोशल मीडिया पर व्यस्त मिले तो होगी कार्रवाई
- चिकित्सा अधीक्षक ने जारी किया आदेश, ड्यूटी के समय नहीं करेंगे सोशल मीडिया का उपयोग
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। केजीएमयू में अब डॉक्टर-कर्मचारी ड्यूटी के वक्त मोबाइल पर सोशल मीडिया का प्रयोग नहीं करेंगे। व्हाट्सएप, फेसबुक व ट्यूटर का इस्तेमाल करते पकड़े जाएंगे तो उन पर कार्रवाई होगी। इसे लेकर केजीएमयू चिकित्सा अधीक्षक ने आदेश जारी किया है। सभी विभागाध्यक्षों को इसका सख्ती से अनुपालन कराने को कहा है।
केजीएमयू चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बीके ओझा ने दो जुलाई को जारी आदेश में कहा है कि डॉक्टर व कर्मचारी ड्यूटी समय में अनावश्यक रूप से मोबाइल पर सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं। इससे मरीजों का इलाज प्रभावित होता है। मरीज इलाज के इंतजार में बैठे रहते हैं। पत्र में लिखा गया कि वार्ड में मौजूद स्टॉफ नर्स कंप्यूटर पर सोशल मीडिया का प्रयोग करती है। इससे मरीजों का इलाज प्रभावित होता है। चिकित्सा अधीक्षक ने इस पर रोक लगाने के साथ मॉनीटरिंग के निर्देश दिए हैं।
डॉक्टर-स्टॉफ ने जताई नाराजगी
चिकित्सा अधीक्षक की ओर से ड्यूटी के समय सोशल मीडिया के प्रयोग पर रोक लगाने पर डॉक्टर-कर्मचारियों में आक्रोश है। डॉक्टरों का कहना है कि इस तरह के आदेश से डॉक्टर व कर्मचारियों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि खाली वक्त में यदि कोई मोबाइल पर जरूरी काम कर रहा है तो उस पर रोक नहीं लगाई जा सकती है।