फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   US company to do branding for Akhilesh Yadav.

क्लिंटन, ओबामा के बाद अब अखिलेश की ब्रांडिंग करेंगे ऑस्टिन

Tue, 03 Nov 2015 08:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 03 Nov 2015 08:39 AM IST
विज्ञापन
US company to do branding for Akhilesh Yadav.

समाजवादी पार्टी 2017 का विधानसभा चुनाव नए अंदाज में लड़ेगी। इसके तहत इमेज बिल्डिंग और ब्रांडिंग से लेकर ओपिनियन मेकिंग तक के लिए इंटरनेशनल एजेंसियों की सेवाएं ली जा सकती हैं।

विज्ञापन


दुनिया के जाने-माने कंपेनर और 40 साल से डेमोक्रेट्स को अपनी सेवाएं दे रहे यूएस के गेरॉल्ड जे ऑस्टिन ने शनिवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से यहां मुलाकात की।
विज्ञापन


इस दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश ने जिमी कार्टर, बिल क्लिंटन व बराक ओबामा के चुनाव अभियान की कमान संभाल चुके ऑस्टिन से इस संबंध में चर्चा की।

इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि सपा 2017 के चुनाव में उनकी सेवाएं ले सकती है। पार्टी किसी ग्लोबल एजेंसी से अनुबंध भी कर सकती है। हालांकि इस संबंध में अंतिम फैसला सपा नेतृत्व ही लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम जानते हैं मेरा ट्रैक रिकार्ड : ऑस्टिन

US company to do branding for Akhilesh Yadav.

70 वर्षीय गेरॉल्ड जे ऑस्टिन का कहना है कि अमेरिकी चुनाव में उनकी भूमिका के बारे में दुनिया भर के लोग जानते हैं। सीएम अखिलेश यादव भी इससे अच्छी तरह वाकिफ हैं।

उन्होंने कहा कि उनके लिए भारत में रुकना तो मुमकिन नहीं होगा, लेकिन यदि मुख्यमंत्री चाहेंगे तो वे सपा के रणनीतिकारों, सहयोगियों और खास समर्थकों को ट्रेनिंग दे सकते हैं।

राजनीति में बढ़ी प्रबंधन की भूमिका

बदलते वैश्विक परिदृश्य में राजनीति में प्रबंधन की भूमिका बहुत बढ़ गई है। पब्लिक ओपिनियन बनाने से लेकर प्रचार अभियान और मुद्दे तक तय करने में मैनेजमेंट एजेंसियों की भूमिका अहम हो गई है। किसी दल के पक्ष में लॉबिंग करने, सोशल मीडिया पर अभियान चलाने के लिए प्रोफेशनल एजेंसियां हैं।

पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा और नरेंद्र मोदी ने राजनीतिक प्रबंधन के लिए अलग-अलग एजेंसियों की सेवाएं ली थीं। इनमें ग्लोबल एजेंसियां भी शामिल थीं। बिहार में भी चुनाव प्रबंधन के लिए पार्टियां इनका सहारा ले रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed