{"_id":"6481748db645a00b3839a90eaef52b43","slug":"urdu-teacher-second-counselling","type":"story","status":"publish","title_hn":"उर्दू शिक्षक बनने का ये रहा दूसरा मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उर्दू शिक्षक बनने का ये रहा दूसरा मौका
शैलेंद्र श्रीवास्तव/लखनऊ
Updated Fri, 08 Nov 2013 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राथमिक स्कूलों में उर्दू शिक्षकों के सभी पदों के लिए पात्र न मिलने की वजह से फिर से काउंसलिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
दूसरे चरण की काउंसलिंग 18 से 22 नवंबर तक होगी और इसमें इस बार दोगुना नहीं बल्कि पांच गुना अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा।
इस संबंध में सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा ने बृहस्पतिवार को प्रदेश के सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश भेज दिए हैं।
बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में 4280 उर्दू के सहायक अध्यापक पद पर भर्ती के लिए 25 से 30 अक्तूबर तक काउंसलिंग की गई थी।
पढ़ें-तय हुई सिपाही भर्ती परीक्षा की नई तारीख
इसके लिए मोअल्लिम-ए-उर्दू और डिप्लोमा इन टीचिंग वालों को पात्र माना गया है। जिलेवार काउंसलिंग के बाद भी सभी पदों के लिए पात्र नहीं मिले थे।
इसके चलते काफी पद रिक्त रह गए। इसके आधार पर दूसरे चरण के लिए काउंसलिंग कराए जाने का निर्णय किया गया है।
जिला स्तर पर पांचगुना अभ्यर्थियों को बुलाने के लिए जिला चयन समिति से सूची 11 नवंबर को अनुमोदित कराई जाएगी। इसका प्रकाशन जिलेवार 12 नवंबर को किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके बाद 18 से 22 नवंबर तक इसके लिए काउंसलिंग की जाएगी। अनंतिम चयन सूची 25 नवंबर को जिला चयन समिति से अनुमोदित कराया जाएगा।
इसके बाद रिक्त सीटों का विवरण 27 नवंबर को सचिव बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय को दिया जाएगा।
लखनऊ की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें यहां