{"_id":"647d8515eefd54d4e00f2215","slug":"urban-development-working-to-improve-the-cleanliness-rating-of-cities-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता सर्वेक्षण: शहरों का प्रदर्शन सुधारने की तैयारी, नगर विकास विभाग ने सभी निकायों को भेजे दिशा-निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता सर्वेक्षण: शहरों का प्रदर्शन सुधारने की तैयारी, नगर विकास विभाग ने सभी निकायों को भेजे दिशा-निर्देश
Mon, 05 Jun 2023 12:17 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 05 Jun 2023 12:17 PM IST
सार
नगर विकास विभाग ने निकायों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत सभी नगर निकायों को कूड़ा निस्तारण और सफाई पर विशेष ध्यान देने के साथ ही पार्कों और फुटपाथों का सौंदर्यीकरण कराने पर विशेष फोकस करने को कहा गया है।
विज्ञापन
नगर विकास मंत्री एके शर्मा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछली बार की तुलना में इस बार के स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रदेश के अधिक से अधिक शहरों को ''टॉप'' कराने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए नगर विकास विभाग ने सभी नगर निकायों को दिशा-निर्देश भेज दिए गए हैं। जिसमें निकायों को स्वच्छता सर्वेक्षण-2023 के सभी मानकों पर खरा उतरने के लिए मेहनत करने को कहा गया है। ताकि राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली स्वच्छता प्रतियोगिता में प्रदेश के शहरों का प्रदर्शन सुधारा जा सके।
विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले हुए स्वच्छता सर्वेक्षणों में यूपी के निकायों का प्रदर्शन बेहतर नहीं रहा है। हर बार इंदौर ही नंबर एक पर रहा है। हालांकि प्रदर्शन सुधारने को लेकर निकायों ने काफी प्रयास किए हैं, लेकिन स्वच्छता सर्वेक्षण के मानकों पर खरे नहीं उतर पाए हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - इमरजेंसी में कितने मरीज बचाए, मेडिकल कॉलेजों को देना होगा हिसाब, ऐसे चिकित्सा व्यवस्था सुधारेगी योगी सरकार
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - शिविर के जरिए मिशन 2024 फतह की तैयारी, धार्मिक स्थलों के जरिए नर्म हिंदुत्व का देंगे संदेश
इसके मद्देनजर नगर विकास विभाग ने इस साल होने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर परिणाम लाने को लेकर नगर निकायों को निर्देश जारी किया है नगर विकास विभाग की ओर से सभी नगर निकायों को कूड़ा निस्तारण और सफाई पर विशेष ध्यान देने के साथ ही पार्कों और फुटपाथों का सौंदर्यीकरण कराने पर विशेष फोकस करने को कहा गया है।