{"_id":"636ca4b0930d565fa34fbb3f","slug":"urban-development-minister-reviewed-the-prepration-of-nikay-chunav","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nagar Nikay Chunav: 53 जिलों में वार्ड आरक्षण का काम हुआ पूरा, 22 ने नहीं दिया प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nagar Nikay Chunav: 53 जिलों में वार्ड आरक्षण का काम हुआ पूरा, 22 ने नहीं दिया प्रस्ताव
Thu, 10 Nov 2022 12:43 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 10 Nov 2022 12:43 PM IST
सार
नगर विकास मंत्री ने निकाय चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की और जिलेवार वार्डों के आरक्षण के प्रस्ताव पर चर्चा की।
विज्ञापन
नगर विकास मंत्री एके शर्मा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगले महीने प्रस्तावित नगर निकाय चुनाव की तैयारियां तेज हो गई है। वार्डों के आरक्षण के पहले रैपिड सर्वे के बाद अब नगर निगमों में महापौर, नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों में चेयरमैन की सीटों के साथ ही वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
इसी कड़ी में अब तक 53 जिलों के नगर निकायों के वार्डों के आरक्षण का काम पूरा हो चुका है। जबकि शेष 22 जिलों में आरक्षण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
इस संबंध में नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने अधिकारियों के साथ बैठक करके नगर निकाय चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में जिलेवार वार्डों के आरक्षण के प्रस्तावों पर चर्चा की गई है।
विज्ञापन
मंत्री ने महापौर और चेयरमैन की सीटों के आरक्षण के बारे में विशेष तौर पर जानकारी प्राप्त की। 4 नवंबर तक प्रस्ताव भेजने की समय सीमा बीतने के बाद भी 22 जिलों से अब तक प्रस्ताव न भेजे जाने को लेकर मंत्री ने नाराजगी जताई और जल्द से जल्द प्रस्ताव शासन को उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन