फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UPTET exam begins today at 46 centres

Lucknow News: 46 केंद्रों पर यूपीटीईटी परीक्षा आज से

Thu, 02 Jul 2026 02:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
UPTET exam begins today at 46 centres
लखनऊ। राजधानी में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2026 बृहस्पतिवार से चार जुलाई तक होगी। 46 केंद्रों पर 96,454 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। दो और तीन जुलाई को परीक्षा दो पालियों में और चार जुलाई को केवल पहली पाली में होगी। परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। दो और तीन जुलाई की दोनों पालियों में क्रमश: 19734 और 19734 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। चार जुलाई की पहली पाली में 17,518 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा संचालन के लिए 46 सेक्टर और 46 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए चारबाग रेलवे स्टेशन और प्रमुख बस अड्डों पर सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं। यहां प्रवेश पत्र दिखाने पर परीक्षा केंद्र की भौगोलिक स्थिति और अन्य जानकारी मिलेगी। रैन बसेरा, पेयजल, शौचालय और अतिरिक्त बसों की व्यवस्था भी की गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र पांडेय ने बताया की शहर के भीतर के सभी राजकीय व एडेड कालेजों को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed