फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UPTET 2021 Exam: Candidates who arrived to take the exam amidst severe winter, was canceled last year

UPTET 2021 Exam: टीईटी परीक्षा में उड़ीं कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां, बिना मास्क के दिखे परीक्षार्थी

Sun, 23 Jan 2022 03:27 PM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, लखनऊ
एएनआई, लखनऊ Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 23 Jan 2022 03:27 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी) 2021 कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हो रही है। कोरोना महामारी के संक्रमण और ओमिक्रॉन के खतरे के बीच, परीक्षा के निर्बाध आयोजन के लिए प्रदेश भर में स्थापित 4,265 केंद्र बनाए गए हैं।

विज्ञापन
UPTET 2021 Exam: Candidates who arrived to take the exam amidst severe winter, was canceled last year
झांसी में एक परीक्षा केंद्र के बाहर बिना शारीरिक दूरी के लाइन लगाए परीक्षार्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ में रविवार को यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा में भारी संख्या में परीक्षार्थियों ने भाग लिया। लखनऊ स्थित इस्लामिया कॉलेज में परीक्षा देने आई परीक्षार्थी सोनम ने बताया,  ''इस कॉलेज में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए टीईटी परीक्षा कराई जा रही है। नकल या परीक्षा संबंधी धोखाधड़ी रोकने के लिए सभी प्रबंध किए गए हैं। सभी परीक्षार्थियों से मास्क लगाने के लिए कहा गया है और सैनिटाइजर का प्रयोग करने के लिए कहा गया है।''

विज्ञापन


सर्दी के कारण परीक्षार्थियों और उनके परिजनों को परीक्षा केंद्रों के बाहर सुबह से ही अखबार या चादर बिछाकर व कंबल ओढ़कर सर्दी से बचाव करते देखा गया। कुछ अभ्यर्थी और उनके परिजन पास की चाय की दुकानों पर चाय पीते भी देखे गए।

विज्ञापन

बनाए गए 4,265 परीक्षा केंद्र

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी) 2021 कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रविवार को दो पालियों में आयोजित की जा रही है। कोरोना महामारी के संक्रमण और ओमिक्रॉन के खतरे के बीच, परीक्षा के निर्बाध आयोजन के लिए प्रदेश भर में स्थापित 4,265 केंद्र बनाए गए हैं। 

झांसी के 44 केंद्रों पर यूपी टीईटी, परीक्षार्थियों को कड़ी चेकिंग के बाद मिला प्रवेश

जिले के 44 केंद्रों पर रविवार सुबह यूपी टीईटी शुरू हुई। प्रथम पाली में करीब 19 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लिया। परीक्षार्थियों को कड़ी चेकिंग के बाद केंद्रों में प्रवेश मिला। इससे पहले परीक्षार्थी रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा कर केंद्रों तक पहुंचे। केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। पहली पाली की परीक्षा 12.30 बजे तक चली। दूसरी पाली की परीक्षा दो बजे से जारी है। डीआईओएस कोमल सिंह यादव के मुताबिक परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है।

कुछ परीक्षा केंद्रों पर कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ती दिखाई दीं। परीक्षा केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों की लाइनें लगी थीं। इस दौरान शारीरिक दूरी के नियम का पालन कहीं नहीं दिखा। कई परीक्षार्थी बिना मास्क के दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed