{"_id":"60d35ae69c8ef370d1674d95","slug":"upsssc-applicants-of-pending-recruitment-are-waiting-for-the-recruitment-calendar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीएसएसएससी : लंबित भर्तियों के आवेदकों को भर्ती कैलेंडर का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीएसएसएससी : लंबित भर्तियों के आवेदकों को भर्ती कैलेंडर का इंतजार
Wed, 23 Jun 2021 09:31 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 23 Jun 2021 09:31 PM IST
सार
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) पिछले डेढ़ वर्ष से भर्तियों की प्रगति व आगामी कार्यक्रम का कैलेंडर जारी नहीं कर पाया है। इससे वर्षों पहले विभिन्न भर्तियों के लिए आवेदन कर चुके अभ्यर्थी परेशान हैं।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) पिछले डेढ़ वर्ष से भर्तियों की प्रगति व आगामी कार्यक्रम का कैलेंडर जारी नहीं कर पाया है। इससे वर्षों पहले विभिन्न भर्तियों के लिए आवेदन कर चुके अभ्यर्थी परेशान हैं। उन्हें पता नहीं चल पा रहा है कि लंबित भर्तियों की कार्यवाही कब आगे बढ़ेगी। मंगलवार को जूनियर इंजीनियर भर्ती 2016 व 2018 के आवेदकों ने आयोग पहुंचकर प्रत्यावेदन सौंपा। इसमें पांच वर्ष से लंबित भर्ती की कार्यवाही आगे बढ़ाने की मांग की गई।
विज्ञापन
आयोग ने भर्तियों की आगामी कार्यवाही से संबंधित अपना कैलेंडर पिछले वर्ष जनवरी/फरवरी में जारी किया था। इसके बाद कोविड महामारी से आयोग की पूरी गतिविधि ठप हो गई। कई भर्तियां ऐसी हैं जिनके लिए आवेदन 2016 व 2018 में मांगे गए थे। इनकी भी लिखित परीक्षा की कार्यवाही लंबित है। इनमें सपा शासनकाल से लेकर इस सरकार तक की भर्तियां शामिल हैं। इधर आयोग ने द्विस्तरीय परीक्षा प्रणाली के तहत प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के आवेदन लेने की कार्यवाही शुरू की तो पुरानी भर्तियों के आवेदकों की बेचैनी और बढ़ गई।
विज्ञापन
आयोग ने भी अब तक लंबित भर्तियों की कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। प्रत्यावेदन सौंपने वाले अभ्यर्थियों में शामिल दिनेश सिंह, संदीप दुबे, रोहित, प्रभात, शिव कुमार व सूरज कश्यप ने बताया कि आयोग ने पिछले पांच वर्षों में कई भर्तियों को पूरा किया है और नियुक्ति पत्र तक वितरित हो गए हैं। लेकिन, उन लोगों की भर्तियों के बारे में कुछ भी पता नहीं चल पा रहा है। आयोग के चेयरमैन प्रवीर कुमार ने बताया कि आयोग भर्तियों से संबंधित कैलेंडर तैयार कर रहा है। इसे जल्द जारी करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन