फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UPSSF came into existence, installed in the security of the Vidhan Bhavan, is uniform like CISF

अस्तित्व में आई यूपीएसएसएफ, विधानभवन की सुरक्षा में लगाई गई, सीआईएसएफ के जैसी है वर्दी

Thu, 18 Feb 2021 08:59 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 18 Feb 2021 08:59 PM IST
विज्ञापन
UPSSF came into existence, installed in the security of the Vidhan Bhavan, is uniform like CISF
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी - फोटो : amar ujala
प्रदेश के प्रतिष्ठित स्थानों की सुरक्षा के लिए गठित उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल (यूपी एसएसएफ) अस्तित्व में आ गई है। बृहस्पतिवार को पहली बार इस फोर्स को ड्यूटी में लगाया गया। इसकी वर्दी सीआईएसएफ के पैटर्न पर बनी है। हालांकि इस बल की नियमावली को मंजूरी अभी नहीं मिली है।
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि फिलहाल यूपी एसएसएफ के एक बटालियन के गठन किया गया है। कुल पांच बटालियन का गठन होना है। इसकी विस्तृत नियमावली तैयार की जा रही है। जल्द ही कैबिनेट से इसका अनुमोदन लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बल में अधिकारियों की भी पोस्टिंग कर दी गई है। कमांडेंट और सहायक कमांडेंट तैनात किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


पहले चरण में बननी है पांच बटालियन
उच्च न्यायालय के  निर्देश के बाद पिछले साल यूपी एसएसएफ की रूपरेखा तैयार की गई थी। पहले चरण में इसकी पांच बटालियन गठित करने का प्रस्ताव है। इसके लिए 100 करोड़ से अधिक का खर्च अनुमानित है। एसएसएफ अदालतों की सुरक्षा के साथ ही धार्मिक स्थल अयोध्या, काशी, मथुरा, ताजमहल, मेट्रो, सचिवालय और एयरपोर्ट पर इसकी तैनाती की जाएगी। फिलहाल एक बटालियन का गठन प्रतिनियुक्ति के आधार पर पीएसी से लिए गए बल से किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed