{"_id":"5a93b69f4f1c1ba5268bc457","slug":"upsrtc-started-holi-special-bus-service-to-different-roots","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPSRTC: इन स्पेशल बसों से पहुंचे होली मनाने अपने घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPSRTC: इन स्पेशल बसों से पहुंचे होली मनाने अपने घर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 26 Feb 2018 12:56 PM IST
विज्ञापन
स्पेशल बसें
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली पर लखनऊ से दूसरे जिलों में जाने वाले यात्रियों की भीड़ बस अड्डों पर उमड़ने लगी है। वहीं दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद से लखनऊ आने वालों की भीड़ भी बस अड्डों पर नजर आने लगी है।
विज्ञापन
यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रविवार को चारबाग और कैसरबाग बस अड्डे से गोंडा, बहराइच, गोरखपुर रूट पर नौ अतिरिक्त बसें चलाकर राहत प्रदान की गई। सोमवार से होली स्पेशल बसों का संचालन भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
हर एक घंटे पर ये बसें चारबाग व कैसरबाग से यात्रियों को मिलेगी। इसी आधार पर साधारण व एसी बसों का टाइमटेबल तय किया गया है। क्षेत्रीय प्रबंधक एके सिंह ने बताया कि 26 फरवरी से पांच मार्च तक होली स्पेशल बसें चलेंगी।
विज्ञापन
दिल्ली से गोरखपुर के लिए वाया लखनऊ तीन अतिरिक्त एसी बसें सोमवार से चलाई जाएंगी, जो सीधी सेवा होगी। दिल्ली के आनंद विहार बस टर्मिनल से शाम 5.45 बजे, 6.45 बजे व रात 10.15 बजे रवाना होकर सुबह लखनऊ पहुंचेगी।
जहां आधे घंटे रुकने के बाद गोरखपुर रवाना होंगी। सोमवार को लखनऊ से दिल्ली, दिल्ली से लखनऊ के अतिरिक्त लखनऊ से गोरखपुर, वाराणसी, इलाहाबाद, आगरा, बलिया व बहराइच रूट की बसों में खाली सीटों पर ऑनलाइन बुकिंग कराई जा सकती है। कई बसों में सीटें खाली हैं।