फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   upsrtc could permanent 1456 contract driver and conductor to permanent

यूपी : रोडवेज के 1456 संविदा चालकों-परिचालकों की नौकरी हो सकती पक्की

Fri, 11 Oct 2019 12:17 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Fri, 11 Oct 2019 12:17 PM IST
विज्ञापन
upsrtc could permanent 1456 contract driver and conductor to permanent
बस ड्राइवर - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के रोडवेज डिपो में कार्यरत 1456 संविदा चालकों और परिचालकों की करीब एक माह में नौकरी पक्की हो सकती है। इन कर्मचारियों की रोडवेज के रिक्त पदों पर नियमितीकरण की तैयारी है। रोडवेज के प्रबंध निदेशक डॉ. राजशेखर ने गुरुवार को संविदा कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधियों को वार्ता के दौरान ये आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि नियमितीकरण से पहले विधिक राय व शासन से मंजूरी ली जाएगी।
विज्ञापन


प्रबंध निदेशक ने बताया कि फाइल का अध्ययन व मुख्यालय के अफसरों से बातचीत के बाद नियमितीकरण पर विचार किया जाएगा। उधर, यूनियन प्रतिनिधि रामराज विश्वकर्मा एवं कन्हैया पांडेय ने बताया कि ये 1456 वे चालक एवं परिचालक हैं जिन्हें वर्ष 1996 से 2001 के बीच संविदा पर नियुक्त किया गया था। इन सभी को वरिष्ठता के क्रम में रोडवेज के स्थायी पद चालक एवं परिचालक के पद  नियमित किया जाना प्रस्तावित है। इनमें 216 परिचालक एवं 1240 चालक हैं।
विज्ञापन


दोनों पदाधिकारियों ने बताया कि प्रबंध निदेशक ने संविदा कर्मियों के परिवार को साल में दो बार मुफ्त बस सफर का पास देने पर विचार करने और 17 एवं 14 हजार रुपये के फिक्स वेतन के दायरे में लाने का आश्वासन दिया है। वहीं अब फिक्स वेतन पाने वाले चालक व परिचालक यदि दो महीने तक ड्यूटी नहीं करते तो वह फिक्स वेतन पाने की सुविधा से बाहर नहीं होंगे। वार्ता में जमाल अहमद, कौशलेंद्र प्रताप सिंह और योगेंद्र सिंह चौहान भी शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दिवाली पर बस चलाने वाले चालक, परिचालक पाएंगे प्रोत्साहन

परिवहन निगम ने दिवाली पर 25 अक्तूबर से तीन नवंबर तक बस चलाने वाले चालकों व परिचालकों को प्रोत्साहन राशि देने का फैसला किया है। प्रबंध निदेशक डॉ. राजशेखर ने बताया कि इस संबंध में सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों को प्रोत्साहन राशि निर्गत कर दी है। संविदा एवं नियमित चालक व परिचालक को 400 रुपये रोज के हिसाब से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इस योजना में कार्यशाला के कर्मचारी भी शामिल किए गए हैं।

किसे कितना मिलेगा
  • चालक व परिचालक को नौ दिन की ड्यूटी पर 3150 एवं 10 दिन पर 4000 रुपये। 
  • चालक व परिचालक को तय किमी से अधिक बस चलाने पर प्रति किमी 55 पैसे अतिरिक्त मिलेंगे।
  • कार्यशाला कर्मियों को नौ दिन की ड्यूटी पर 1000 व 10 दिन की ड्यूटी पर 1200 रुपये दिए जाएंगे।
  • क्षेत्रीय प्रबंधक 10 हजार रुपये तक कर्मियों को बेहतर काम के बदले इनाम दे सकेंगे।
  • बस अड्डों पर तैनात कर्मियों और पर्यवेक्षकों के लिए 5000 रुपये अलग से मंजूर किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed