फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UPSIDA revenue increased three times in three years in UP plot allotment also increased

UP News: तीन साल में तीन गुना बढ़ा यूपीसीडा का राजस्व, भूखंड आवंटन भी हुआ तेज; निवेश और रोजगार के अवसर बढ़े

Mon, 07 Jul 2025 10:09 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 07 Jul 2025 10:09 AM IST
सार

यूपीसीडा का राजस्व तीन साल में तीन गुना बढ़ा है। भूखंड आवंटन भी पहले से ज्यादा तेज हुआ है। इससे प्रदेश में निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ गए हैं। 

विज्ञापन
UPSIDA revenue increased three times in three years in UP plot allotment also increased
यूपीसीडा। - फोटो : upsida की वेबसाइट से

विस्तार

उप्र. राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) ने राजस्व वृद्धि में उल्लेखनीय प्रगति की है। यूपीसीडा ने 2023–24 में 1898 करोड़ रुपये और 2024–25 में अनुमानित 1937 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त किया है, जो 2021–22 की तुलना में तीन गुना से ज्यादा है।

विज्ञापन


पिछले तीन वर्षों में यूपीसीडा ने 1600 से अधिक औद्योगिक भूखंडों का आवंटन किया है। इसमें वित्तीय वर्ष 2024–25 में ही 798 भूखंड आवंटित किए गए। भूखंड आवंटन से निवेश को बढ़ावा ही नहीं, बल्कि रोजगार के अवसर भी सृजित हुए हैं। बीती मई में ही 113 भूखंड आवंटित किए गए।इससे 700 करोड़ निवेश और 4800 से अधिक रोजगार सृजित होने की संभावना है।
विज्ञापन


प्राधिकरण ने सेवा वितरण में भी बड़े सुधार किए हैं। निवेश मित्र पोर्टल, ई नीलामी, ऑनलाइन भुगतान और शिकायत निवारण जैसी 42 सेवाओं के माध्यम से अब तक 31,000 से अधिक ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 96 प्रतिशत का समाधान हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासनिक खर्च में 9% की कटौती

वित्तीय अनुशासन में भी यूपीसीडा ने उल्लेखनीय सुधार किया है। इस क्रम में प्रशासनिक व्यय में 9 प्रतिशत की कटौती की है। वर्ष 2017–18 में जहां अवस्थापना व्यय 104 करोड़ रुपये था, वह 2023–24 में चार गुना बढ़कर 415 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। संस्था ने महिला सशक्तीकरण में योगदान देते हुए पिंक टॉयलेट, डॉरमेट्री, महिला हेल्पडेस्क जैसी सुविधाएं भी शुरू कीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed