फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UPSEE to be conducted on August 2

2 अगस्त को होगी राज्य प्रवेश परीक्षा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
UPSEE to be conducted on August 2
लखनऊ। प्रदेश के इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट व फॉर्मेसी संस्थाओं में प्रवेश के लिए राज्य प्रवेश परीक्षा (एसईई) का आयोजन अब दो अगस्त को होगा। लॉकडाउन की वजह से 10 मई को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। एसईई के आवेदन 15 मई तक होंगे। प्रवेश परीक्षा करा रहे एकेटीयू के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। कुलपति ने बताया कि परीक्षा में सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इसके लिए परीक्षा केन्द्रों की संख्या में भी वृद्धि की जाएगी। केन्द्रों में सैनिटाइजेशन की पूरी व्यवस्था की जाएगी। अभ्यर्थियों को समय से कुछ पहले बुलाया जाएगा। विश्विद्यालय के प्रवक्ता आशीष मिश्रा ने बताया कि प्रवेश के लिए सितंबर में काउंसलिंग शुरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed