{"_id":"69cc2cfd5964d89ea007f4fa","slug":"ups-anshuman-and-eklavya-in-quarter-finals-lucknow-news-c-13-1-lko1128-1670749-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: यूपी के अंशुमान और एकलव्य क्वार्टर फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: यूपी के अंशुमान और एकलव्य क्वार्टर फाइनल में
विज्ञापन
लखनऊ। पांचवीं वरीय उत्तर प्रदेश के अंशुमान सिंह व एकलव्य सिंह ने केएसएम यूनुस मेमोरियल आइटा प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट में एकल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। ला-मार्टीनियर टेनिस एरीना में आयोजितत प्रतियोगिता के एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में पांचवीं वरीय उत्तर प्रदेश के अंशुमान सिंह ने उत्तर प्रदेश के ही वंश यादव को 6-4, 6-4 से हराया। वहीं उत्तर प्रदेश के एकलव्य सिंह ने उत्तर प्रदेश के ऋषि यादव को थोड़े संघर्ष के बाद 6-3, 6-3 से हराया। एक अन्य प्री क्वार्टर फाइनल में शीर्ष वरीय महाराष्ट्र के अथर्व शर्मा ने दिल्ली के वंश बिष्ट को टाईब्रेक तक खिंचे मुकाबले में 6-4, 2-6, 7-6 (10) से शिकस्त दी। इसी के साथ दूसरी वरीय दिल्ली के सार्थक सूदन ने दिल्ली के आदित्य कोठारी को 6-3, 6-1 और चौथी वरीय तमिलनाडु के मुकिल रामानन ने बिहार के वैभव सिंह को 6-3, 6-3 से मात दी। इसके अलावा क्वालिफायर हरियाणा के सुनील कुमार ने केरल के अरुण कुमार कौशिक को 6-1, 6-1, क्वालीफायर राजस्थान के अमित ने महाराष्ट्र के पार्थ आर पाटिल को 6-4, 6-3 और क्वालिफायर हरियाणा के हर्ष मलिक ने पश्चिम बंगाल के आदित्य कुमार को 1-6, 6-1, 6-0 से पराजित करते हुए अंतिम आठ में स्थान सुरक्षित किया। प्रतियोगिता के पुरुष पुरुष युगल के प्री क्वार्टर फाइनल में कई रोमांचक मुकाबले खेले गए। अरुण कुमार कौशिक व यशार्थ चड्ढा ने शोभित टंडन व सौरभ कुमार सिंह को सुपर टाईब्रेक में 6-1, 3-6, 14-12 से हराया। वहीं राजेश्वर व पांशुल ओबोवेजा ने सुपर टाईब्रेक तक खिंचे रोमांचक मुकाबले में वंश यादव व ऋषि यादव को 0-6, 6-4, 10-3 से हराया। इसी के साथ अथर्व शर्मा व अनूप महादेव ने टाईब्रेक में अमित व पार्थ आर पाटिल को 7-6(3), 7-5 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई। पुरुष युगल के अन्य मुकाबलों में सार्थक सूदन व अमृत ने पुलकित पटवारी व आदित्य कोठारी को 6-3, 6-4, वंश बिष्ट व मुकिल रामानन ने जॉय दास व वैभव सिंह को 6-0, 6-3, ध्रुव घंघास व हर्ष मलिक ने अनुज कुमार व अनुरुद्ध कुमार को 6-3, 6-3, सुनील कुमार व एकलव्य सिंह ने परम चंद्रा व पार्थ सारथी शर्मा को 6-0, 6-2 और चिन्मय देव चौहान व अंशुमान सिंह ने फैज किदवई व मेहर खोसला को 6-2, 6-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
विज्ञापन