फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uproar over murder of youth, road jam for four and a half hours

Lucknow News: युवक की हत्या पर बवाल, साढ़े चार घंटे सड़क जाम

Tue, 13 Aug 2024 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 13 Aug 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Uproar over murder of youth, road jam for four and a half hours
नसीराबाद थाना क्षेत्र में युवक की हत्या के बाद पिछवरिया चौराहे पर जाम लगाती महिलाएं। - फोटो : संवाद
नसीराबाद (रायबरेली)। ग्राम पिछवरिया में रविवार रात युवक की हत्या के मामले में सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने भीम युवा संगठन के पदाधिकारियों के साथ मिलकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। ऐसे में करीब साढ़े चार घंटे सड़क जाम रही।
विज्ञापन


जाम लगने से जायस-नसीराबाद और मटियारा चौराहे पर वाहनों की कतार लग गई। देर शाम तक जाम लगा रहा। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों का घर बुलडोजर से गिराने की मांग की। इधर, पुलिस ने मामले में सात नामजद और पांच अज्ञात समेत 12 के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


रविवार की रात पिछवरिया गांव निवासी अर्जुन पासी (21) पुत्र बेचूलाल को घर से सिसनी गांव निवासी अर्जुन यादव बुलाकर ले गया था। घर से लगभग 100 मीटर दूर गांव निवासी रामधनी के घर के सामने हमलावरों ने अर्जुन पासी को गोली मार दी थी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर फरार हो गए थे। अर्जुन पासी की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर रात में ही भीम युवा संगठन के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया था। मामले में मृतक की मां दुलारा की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम सिसनी निवासी नवीन सिंह, अर्जुन यादव, फूलचंद्र, अंकित, अंशू यादव, अटावां निवासी हर्षित पंडित, नया कोट बारा निवासी विशाल सिंह और पांच अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया।

सोमवार सुबह से ही आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर आसपास के लोग धरई बाजार के पास पिछवरिया चौराहा पर जुटना शुरू हुए। उसके बाद पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान परिजन पिछवरिया चौराहे पर बैठ गए। उनका कहना था कि जब तक नामजद आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं करेंगी तब अंतिम संस्कार नहीं होगा।

मौके पर पहुंचे भीम युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भीमराज के नेतृत्व में आक्रोशित भीड़ ने दोपहर दो बजे सलोन - जायस मार्ग पर पिछवरिया चौराहे पर जाम लगा दिया। हाथ में लाठी-डंडे लेकर जुटे लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

भीम युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र भीमराज ने कहा कि आरोपियों की अवैध संपत्ति जब्त हो और राजस्व विभाग से जांच कराकर अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया जाए। सुरक्षा के लिए मृतक के भाई को शस्त्र का लाइसेंस दिया जाए। सभी नामजद व अज्ञात लोगों को गिरफ्तार करके गैंगस्टर की कार्रवाई की जाए। 25 लाख का मुआवजा दिया जाए।

इस मौके पर प्रतापगढ़ से सूरबीर योद्धा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार पासी, राम भवन रावत, संतराम पासी भी मौजूद रहे। घटना की जानकारी जब राष्ट्रीय कल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनोद रावत को हुई तो वह भी पिछवरिया गांव आ रहे थे। उन्हें लखनऊ में पुलिस ने घर पर नजरबंद कर दिया। शाम को एसपी अभिषेक अग्रवाल गांव पहुंचे। उन्होंने सीओ सलोन प्रदीप कुमार से बात की।


एसपी ने परिजन और ग्रामीणों को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम खुलवाने की बात कही, लेकिन परिजन और ग्रामीण नहीं माने तो एसपी मौके से चले गए। सीओ सलोन प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले में सिसनी गांव निवासी अंशू यादव, फूलचंद और अटावां निवासी हर्षित पंडित को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed