फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Uproar in Alambagh over power outage

Lucknow News: आलमबाग में बिजली गुल होने के विरोध में हंगामा

Sun, 03 May 2026 02:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Uproar in Alambagh over power outage
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। शुक्रवार रात अचानक तकनीकी खामी आने के कारण आलमबाग की बिजली गुल हो गई। इसके विरोध में लोगों ने चंदरनगर उपकेंद्र पर हंगामा किया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे अचानक चंदरनगर उपकेंद्र की बिजली फेल हो गई, जिससे आलमबाग चौराहे से लेकर तालकटोरा रोड और नटखेड़ा से लेकर कानपुर रोड की तरफ तक अंधेरा हो गया। जिम्मेदारों ने मोबाइल पर कॉल रिसीव नहीं की, तो लोग उपकेंद्र पहुंच गए। कर्मियों ने बिजली चालू करने का आश्वासन दिया तो लोग हंगामा कर लौट गए। बिजली रात 12:30 बजेे आई।

इसी प्रकार रेलवे पावर हाउस की भी बिजली गुल हुई, जिससे आदर्शनगर, पटेलनगर तक संकट रहा। वृंदावन कॉलोनी के सेक्टर पांच में शनिवार रात केबल बिछाने के दौरान पुराने केबल को जेसीबी ने काट दिया। इससे रात 12 से 3 बजे तक करीब 2000 घरों की बिजली गुल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed