{"_id":"6987a682a270139e170810b8","slug":"uproar-erupts-during-student-meeting-at-lucknow-university-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1595878-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्र सभा के दौरान हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्र सभा के दौरान हंगामा
Sun, 08 Feb 2026 02:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 08 Feb 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्र सभा के दौरान हंगामा
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में शनिवार को आयोजित छात्र सभा के दौरान एबीवीपी और एनएसयूआई से जुड़े छात्रों के बीच कहासुनी के बाद धक्का-मुक्की हो गई। सूचना पर पहुंचे प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम में शामिल प्रोफेसर प्रविश प्रकाश पर एक छात्र द्वारा हमले का प्रयास किए जाने का आरोप लगा है। हालांकि, आरोपी छात्र मौके से भाग गया। घटना के समय परिसर में मौजूद पुलिस बल ने स्थिति संभालते हुए छात्रों को शांत कराया। प्रॉक्टर राकेश द्विवेदी ने प्रोफेसर पर हमले के प्रयास की घटना से इनकार किया है।
कृष्णा देवी गर्ल्स कॉलेज की ओर से विश्वविद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। इसमें एबीवीपी के छात्र सदस्य भी शामिल हुए। इसका एनएसयूआई संगठन से जुड़े छात्रों ने विरोध किया। उनका कहना था कि यह कार्यक्रम एबीवीपी का है। हमेशा उनके कार्यक्रम को अनुमति विश्वविद्यालय की ओर से दी जाती है लेकिन उनके संगठन को अनुमति नहीं दी जाती है। इस दौरान दोनों गुट के छात्र आमने-सामने आ गए और जमकर हंगामा हुआ।
एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि एबीवीपी के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बाहरी लोगों को शामिल किया गया, जो विश्वविद्यालय के नियमों के विरुद्ध है। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन पर उनके कार्यक्रमों को अनुमति न देने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
कोट
कॉलेज की ओर से रवींद्रनाथ मुखर्जी सभागार में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी के दौरान एनएसयूआई के कुछ छात्रों ने विरोध दर्ज कराया। प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रित कर ली।
- डॉ. मुकुल श्रीवास्तव, प्रवक्ता, लविवि