{"_id":"59ab9dbe4f1c1b5e738b4d4a","slug":"uppsc-medical-officer-results-will-be-declared-this-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश को मिलेंगे तीन हजार नए मेडिकल अफसर, इन चार भर्ती परीक्षाओं के आएंगे परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश को मिलेंगे तीन हजार नए मेडिकल अफसर, इन चार भर्ती परीक्षाओं के आएंगे परिणाम
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 03 Sep 2017 12:17 PM IST
विज्ञापन
रिजल्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश को इसी माह तीन हजार से अधिक नए मेडिकल अफसर मिल जाएंगे।
विज्ञापन
हाल ही में संपन्न मेडिकल अफसर (एलोपैथिक चिकित्साधिकारी) पद के लिए हुए इंटरव्यू के परिणाम उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग इसी माह घोषित करने जा रहा है।
इसके अलावा तीन अन्य परीक्षाओं के परिणाम भी सितंबर में घोषित कर दिए जाएंगे।
आयोग की मंशा है कि परिणाम घोषित करने में बिल्कुल विलंब न किया जाए ताकि प्रतियोगी छात्रों के बीच आयोग की साफ-सुथरी छवि को स्थापित किया जा सके।
आयोग ने इस माह जिन भर्ती परिणामों को घोषित करने का निर्णय लिया है, उनमें पुरानी भर्ती सहायक निजी सचिव (एपीएस)-2010 है।
इस परीक्षा का परिणाम सात साल से लंबित पड़ा है। परिणाम के लिए अभ्यर्थी आयोग के चक्कर लगाते रहे लेकिन तत्कालीन अफसर परीक्षा परिणाम दबाकर बैठे रहे।
आयोग में बदलाव के बाद अब इस परिणाम को भी घोषित करने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ हाल ही में संपन्न मेडिकल अफसर के 3286 पदों के लिए इंटरव्यू के परिणाम भी इसी माह घोषित किए जाएंगे।
आयोग ने सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ)-2015 और राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रवक्ता पद पर भी भर्ती परिणाम इसी माह घोषित करने का निर्णय लिया है।
आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार चारों परीक्षाओं के परिणाम लगभग तैयार हैं। परिणाम सितंबर में घोषित कर दिए जाएंगे।