{"_id":"68b012e65243432b0b07c48b","slug":"upper-primary-schools-will-be-merged-within-three-km-in-up-instructions-issued-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: उच्च प्राथमिक विद्यालयों के विलय को लेकर बड़ी खबर, एक नहीं...अब तीन किमी के अंदर होगा स्कूलों का विलय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: उच्च प्राथमिक विद्यालयों के विलय को लेकर बड़ी खबर, एक नहीं...अब तीन किमी के अंदर होगा स्कूलों का विलय
Thu, 28 Aug 2025 01:57 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 28 Aug 2025 01:57 PM IST
सार
यूपी में उच्च प्राथमिक विद्यालयों का विलय अब तीन किमी के अंदर होगा। अभी तक एक किमी के अंदर के स्कूलों का विलय किया जा रहा था। इसके लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
CM Yogi
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में उच्च प्राथमिक विद्यालयों के विलय को लेकर बड़ी खबर है। अब तीन किमी के अंदर आने वाले स्कूलों को मर्ज किया जाएगा। अभी तक एक किमी के अंदर के स्कूलों को मर्ज किया जा रहा था। इसके लिए शासन ने शिक्षा मंत्रालय के आदेश का अनुपालन करने के लिए संबंधित को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने पत्र जारी करते लिखा कि 16 जून, 2025 को जारी निर्देश के क्रम में अपर्याप्त छात्र नामांकन वाले विद्यालयों को नजदीक के विद्यालयों के साथ पेयर किया जाए। इस दौरान स्थानीय परिस्थितियों एवं आवश्यकताओं को ध्यान में रखें।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि छोटे एवं कम संसाधनों वाले विद्यालयों को बड़े विद्यालयों के साथ जोड़ा जाए। जिन विद्यालयों में छात्र नामांकन 50 से कम है। उनकी पेयरिंग की जाए। इसके साथ ही प्राथमिक विद्यालयों की पेयरिंग एक किमी के अंदर तथा परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों की पेयरिंग तीन किमी के अंदर की जाए।
विज्ञापन
इसको लेकर महानिदेशक, स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया है। इसमें उन्होंने निर्देशित किया कि शासन के निर्देशों का पालन किया जाए।