{"_id":"6016b4fa7242d1018d38954b","slug":"uppbpb-issued-notice-related-for-promotion-fireman-posts","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPPBPB: फायरमैन से द्वितीय अधिकारी पद पर प्रमोशन के लिए जरूरी सूचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPPBPB: फायरमैन से द्वितीय अधिकारी पद पर प्रमोशन के लिए जरूरी सूचना जारी
Sun, 31 Jan 2021 07:17 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 31 Jan 2021 07:17 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ ने लीडिंग फायरमैन/फायर सर्विस चालक से अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के पद पर प्रमोशन के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा से संबंधित सूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
बता दें कि यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड के अनुसार, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के 13 पद रिक्त हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए निर्धारित मानक व इसके आयोजन की तिथि का एलान किया गया है।
विज्ञापन
अग्निशमन द्वितीय अधिकारी बनने के लिए अभ्यर्थी को 35 मिनट में 3.2 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी। परीक्षा का आयोजन 10 फरवरी 2021 को किया जाएगा।
शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन 10 फरवरी को पुलिस लाइन स्थित ग्राउंड परेड पर होगा। योग्य पाए गए अभ्यर्थियों को अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के पद पर प्रमोशन के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु प्रवेशपत्र जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन