{"_id":"6a5e41fd91135eaf3401134c","slug":"up-youth-involved-in-anti-national-activities-at-the-behest-of-the-isi-arrested-in-balrampur-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP:आईएसआई के इशारे पर देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त युवक बलरामपुर से गिरफ्तार, पाक गैंगस्टर के संपर्क में था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP:आईएसआई के इशारे पर देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त युवक बलरामपुर से गिरफ्तार, पाक गैंगस्टर के संपर्क में था
Mon, 20 Jul 2026 09:12 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Mon, 20 Jul 2026 09:12 PM IST
सार
एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश ने बताया कि एटीएस को खुफिया जानकारी मिली थी कि बलरामपुर निवासी शहरोज पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के नेटवर्क के साथ जुड़कर देश-विरोधी गतिविधियों मे संलिप्त हैं और किसी आतंकी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन
बलरामपुर निवासी शहरोज
- फोटो : amar ujala
विस्तार
यूपी एटीएस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त बलरामपुर निवासी शहरोज को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। वह विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिये भारत मे स्लीपर सेल बनाने व आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की फिराक में था। वह पाकिस्तानी गैंगेस्टर शहजाद भट्टी एवं आबिद जट्ट के आतंकी नेटवर्क द्वारा भारतीय युवाओं को आर्थिक प्रलोभन देकर एक सुनियोजित साजिश के तहत देश में सामाजिक सौहार्द, एकता, अखंडता, संप्रभुता एवं सुरक्षा को क्षति पहुंचाने के लिए युवाओं को उकसा रहा था।
विज्ञापन
एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश ने बताया कि एटीएस को खुफिया जानकारी मिली थी कि बलरामपुर निवासी शहरोज पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के नेटवर्क के साथ जुड़कर देश-विरोधी गतिविधियों मे संलिप्त हैं और किसी आतंकी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है। इसके बाद एटीएस ने थाना गैंसड़ी के ग्राम जमधरा निवासी शरोज अहमद को गिरफ्तार कर लिया। वह आईएसआई एजेंट जसवीर चौधरी से फेसबुक के जरिये संपर्क में आया था, जिसके बाद विभिन्न सोशल मीडिया के एनक्रिप्टेड मेसेजिंग एप जैसे व्हाट्सएप, मैसेंजर और सिग्नल पर भी जुड़कर राष्ट्रविरोधी गतिविधियों मे शामिल हो गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश, गर्मी हुई छूमंतर, यहां पर टूटा रिकॉर्ड; जानें कब तक रहेगा ऐसा मौसम
विज्ञापन
ये भी पढ़े - लखनऊ: भरी दोपहर धुएं से भर गया हजरतगंज, फटे कई एसी के कंप्रेसर; खाली कराई गईं आसपास की इमारतें
पूछताछ में उसने बताया कि जसवीर चौधरी ने अक्टूबर 2025 में अपनी फेसबुक पोस्ट में कुछ हिम्मती और जिगर वाले शूटरों की जरूरत होने की पोस्ट की थी। इस पर शहरोज ने लिखा कि मुझसे ज्यादा जिगरवाला लड़का नहीं मिलेगा। इसके बाद जसवीर चौधरी से इसकी फेसबुक मैसेंजर पर बात होने लगी और बाद में वह व्हाट्सएप पर जुड़ गए।
जसवीर ने शहरोज को आतंकी गतिविधियों के लिए उकसाया तथा अपने साथ और दिलेर लड़कों को जोड़ने को कहा। उसने शहरोज को राजस्थान के श्रीगंगानगर जाकर शस्त्र एवं विस्फोटक सामग्री प्राप्त कर आगे के निर्देश के मुताबिक आतंकी घटना अंजाम देने को कहा था। शहरोज मुंबई में रहता था और दो दिन पूर्व ही जसवीर के कहने पर गांव आया था। इसके बाद वह श्रीगंगानगर जाने वाला था।
जसवीर ने शहरोज के खाते में 5 हजार रुपये भी भेजे थे। सुरक्षा एजेंसियों से बचने के लिए ये लोग सिग्नल जैसे इंक्रिप्टेड अप्लीकेशन का इस्तेमाल करते थे। इसके साक्ष्य उसके पास से बरामद इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से मिले है। एटीएस ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। उसे अदालत में पेश किया गया है। जल्द उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी है।