फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Youth Aged 26 to 35 Are the Largest Crypto Investors—UP Ranks Number One; Read the Revelations from CoinSw

UP: 26 से 35 वर्ष के युवा क्रिप्टो के सबसे बड़े निवेशक, यूपी नंबर वन; पढ़ें कॉइनस्विच की रिपोर्ट का खुलासा

Sun, 26 Apr 2026 01:06 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sun, 26 Apr 2026 01:06 PM IST
सार

क्रिप्टोकरेंसी निवेश में उत्तर प्रदेश 12.9 फीसदी हिस्सेदारी के साथ देश में पहले स्थान पर है। 26 से 35 वर्ष के युवा सबसे बड़े निवेशक हैं, जबकि 35 से 55 वर्ष आयु वर्ग की भागीदारी भी तेजी से बढ़ी है। बिटकॉइन सबसे भरोसेमंद विकल्प बना हुआ है और दीर्घकालिक निवेश रुझान बढ़ रहा है।

विज्ञापन
UP: Youth Aged 26 to 35 Are the Largest Crypto Investors—UP Ranks Number One; Read the Revelations from CoinSw
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

क्रिप्टोकरेंसी को निवेश का सबसे बड़ा स्रोत मानने वालों में 26 से 35 वर्ष के युवा हैं। हालांकि 35 से 55 वर्ष के निवेशकों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है। ये निवेशक सुरक्षित पोर्टफोलियो में पैसा लगाने के बाद उससे हुए लाभ को क्रिप्टोकरेंसी में लगा रहे हैं। 

विज्ञापन


यूपी इन दोनों वर्ग के निवेशकों में सबसे आगे है। सबसे बड़े क्रिप्टो ट्रेडिंग प्लेटफार्म कॉइनस्विच की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक क्रिप्टो निवेशकों में यूपी 12.9 फीसदी हिस्सेदारी के साथ देश में नंबर वन और 12.3 फीसदी के साथ महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर है।

विज्ञापन

 

देश में क्रिप्टो बाजार अब अधिक परिपक्व

रिपोर्ट के मुताबिक, देश में क्रिप्टो बाजार अब अधिक परिपक्व होता दिखाई दे रहा है। यह भी बताया गया है कि 26 से 35 वर्ष के निवेशक अभी भी सबसे आगे हैं और उनकी हिस्सेदारी करीब 48 प्रतिशत है।  जबकि 35 वर्ष से अधिक उम्र के निवेशकों खासकर जेन एक्स और ओल्डर मिलेनियल्स की भागीदारी भी तेजी से बढ़ रही है। यह वर्ग आमतौर पर सोच-समझकर और लंबी अवधि के लिए निवेश करता है।

विशेषज्ञों के अनुसार, युवा निवेशक जहां प्रयोग करने के लिए बाजार में आते हैं, वहीं बड़ी उम्र के निवेशक तब निवेश करते हैं जब उन्हें नियमों की स्पष्टता और स्थिर रिटर्न का भरोसा होता है। यही कारण है कि अब बाजार में डिप बाइंग यानी कीमत गिरने पर खरीदारी और लंबे समय तक निवेश बनाए रखने की प्रवृत्ति बढ़ी है।

 

बिटकॉइन अब भी सबसे भरोसेमंद

क्रिप्टो एसेट्स में बिटकॉइन अब भी सबसे भरोसेमंद माना जा रहा है। यह कुल निवेश का 9.2 प्रतिशत हिस्सा रखता है और ट्रेडिंग में भी सबसे आगे है। इसके अलावा डोजवाइन (6 प्रतिशत) और शीबा इनु (4.4 प्रतिशत) जैसे मीम कॉइन भी निवेशकों के पोर्टफोलियो में जगह बनाए हुए हैं।  रिपोर्ट के अनुसार, अब निवेशक ब्लू-चिप, मिड और स्मॉल कैप एसेट्स का संतुलित पोर्टफोलियो बना रहे हैं। साथ ही, वे जल्दबाजी के बजाय योजना के साथ और लंबी अवधि को ध्यान में रखकर निवेश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed