{"_id":"69aef0cf81c09d296c045032","slug":"up-yogi-government-s-cabinet-meeting-on-tuesday-more-than-a-dozen-proposals-expected-to-be-passed-2026-03-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कैबिनेट की बैठक आज, 27 प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर; राज्य कर्मचारियों पर हो सकती है ये सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कैबिनेट की बैठक आज, 27 प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर; राज्य कर्मचारियों पर हो सकती है ये सख्ती
Tue, 10 Mar 2026 05:25 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Tue, 10 Mar 2026 05:25 AM IST
सार
Yogi government meeting: योगी सरकार की कैबिनेट बैठक आज होगी। इस बैठक में कई अहम फैसले हो सकते हैं। सबसे बड़े फैसले निवेश के क्षेत्र में आ सकते हैं।
विज्ञापन
योगी कैबिनेट की बैठक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें कुल 27 प्रस्ताव रखे जाएंगे। राज्य सरकार भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए और सख्त कदम उठाने जा रही है। राज्य कर्मचारियों को एक कैलेंडर वर्ष में छह माह के मूल वेतन से अधिक राशि स्टाक, शेयर या अन्य निवेश में लगाने पर इसकी जानकारी देना अनिवार्य किया जा रहा है। इसके लिए सरकारी कर्मचारियों की आचरण नियमावली, 1956 में संशोधन हो रहा है। वर्तमान नियमावली में इसका कोई प्रावधान नहीं है।
विज्ञापन
कार्मिक विभाग के इस प्रस्ताव के मुताबिक कोई भी सरकारी कर्मचारी दो माह के मूल वेतन से अधिक मूल्य की चल संपत्ति से जुड़ा कोई लेन-देन करता है तो उसे तत्काल इसकी सूचना संबंधित प्राधिकारी को देनी होगी। पहले एक माह के मूल वेतन से अधिक की चल संपत्ति का विवरण देना होता था।
विज्ञापन
हर वर्ष अपनी अचल संपत्ति का विवरण देना अनिवार्य होगा। कर्मचारियों को प्रथम नियुक्ति के समय और उसके बाद प्रत्येक वर्ष अपनी अचल संपत्तियों की घोषणा करनी होगी। अभी यह घोषणा हर पांच वर्ष में करने का नियम है। भारतीय स्टांप अधिनियम के तहत दान की लिखत पर स्टांप शुल्क में संशोधन का भी प्रस्ताव है।
विज्ञापन
कानपुर में ट्रांस गंगा सिटी को कानपुर शहर से जोड़ने के लिए गंगा नदी पर चार लाइन पुल बनने का प्रस्ताव भी पास हो सकता है। उप्र उच्चतर न्यायिक सेवा नियमावली और टेक्सटाइल एवं गार्मेटिंग पॉलिसी 2022 में भी संशोधन का प्रस्ताव है। कैबिनेट में परिवहन विभाग, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग, संसदीय कार्य विभाग, हथकरघा उद्योग, दुग्ध विकास विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, भू तत्व एवं खनकर्म विभाग, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, गृह, वित्त, ऊर्जा, समाज कल्याण और खाद एवं रसद विभाग के प्रस्ताव भी पास होने की संभावना है।
सीएम अगस्ता से भरेंगे उड़ान, 310 किमी/घंटे की रफ्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हवाई यात्रा अब अधिक सुरक्षित और आधुनिक हो गई है। यूपी सरकार के विमान बेड़े में अत्याधुनिक अगस्ता वेस्टलैंड एडब्ल्यू139 हेलिकॉप्टर शामिल किया गया है। उसी से वह अब उड़ान भरेंगे। पांच मार्च को वह कानपुर भी इसी हेलीकॉप्टर से गए थे। इटली की कंपनी लियोनार्डो का ये हेलिकॉप्टर वीवीआईपी यात्रा के लिए दुनिया के बेहतरीन हेलिकॉप्टरों में गिना जाता है। यह एक बार में 12 से 15 यात्रियों को लेकर उड़ान भर सकता है। इसकी अधिकतम रफ्तार लगभग 310 किलोमीटर प्रति घंटा है। खासियत है कि ये हेलिकॉप्टर खराब मौसम और रात के समय भी सुरक्षित उड़ान भरने में सक्षम है, जिससे आपात परिस्थितियों में भी इसका उपयोग किया जा सकता है।
खासियत और कीमत...
डबल इंजन से लैस हेलिकॉप्टर में क्रैश सेफ्टी सिस्टम, डिजिटल ग्लास कॉकपिट और साउंडप्रूफ केबिन जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। यदि किसी कारण एक इंजन में समस्या आ जाए तो दूसरा इंजन हेलिकॉप्टर को सुरक्षित उड़ान में बनाए रखता है। इसकी कीमत करीब एक अरब रुपये है। हेलिकॉप्टर को उड़ाने के लिए दो पायलटों की जरूरत होती है। इसके तकनीकी संचालन को समझने के लिए राज्य सरकार ने पिछले वर्ष अपने तीन पायलटों को इटली भेजकर विशेष प्रशिक्षण दिलाया था।
खासियत और कीमत...
डबल इंजन से लैस हेलिकॉप्टर में क्रैश सेफ्टी सिस्टम, डिजिटल ग्लास कॉकपिट और साउंडप्रूफ केबिन जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। यदि किसी कारण एक इंजन में समस्या आ जाए तो दूसरा इंजन हेलिकॉप्टर को सुरक्षित उड़ान में बनाए रखता है। इसकी कीमत करीब एक अरब रुपये है। हेलिकॉप्टर को उड़ाने के लिए दो पायलटों की जरूरत होती है। इसके तकनीकी संचालन को समझने के लिए राज्य सरकार ने पिछले वर्ष अपने तीन पायलटों को इटली भेजकर विशेष प्रशिक्षण दिलाया था।