फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Yogi gave instructions, target 20 lakh doses of vaccination every day, nine new corona patients found in the state

यूपी : योगी ने दिए निर्देश, हर दिन 20 लाख डोज टीकाकरण का लक्ष्य रखें, प्रदेश में कोरोना के नौ नए मरीज मिले

Fri, 10 Dec 2021 12:37 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 10 Dec 2021 12:37 AM IST
सार

अब तक प्रदेश में 17 करोड़ 24 लाख से अधिक डोज दी जा चुकी हैं। इतनी बड़ी संख्या में टीकाकरण करने वाला उत्तर प्रदेश पहला राज्य है। प्रदेश में11 करोड़ 63 लाख को पहली डोज और पांच करोड़ 60 लाख से अधिक को दोनों डोज दी गई है।

विज्ञापन
UP: Yogi gave instructions, target 20 lakh doses of vaccination every day, nine new corona patients found in the state
वैक्सीन लगवाती युवती।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि प्रदेश में हर दिन करीब 20 लाख डोज का लक्ष्य रखकर कार्य किया जाए। इसके लिए शहरी इलाकों के साथ ही ग्रामीण इलाकों के बूथों पर सक्रियता बढ़ाई जाए। बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन तथा एयरपोर्ट पर अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए जांच की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को अपने सरकारी आवास पर  उच्च स्तरीय बैठक को संबधित कर रहे थे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रेस, टेस्ट, ट्रीट और टीकाकरण की नीति के प्रभावी क्रियान्वयन से राज्य में कोविड संक्रमण नियंत्रित स्थिति में है। इसलिए इसे निरंतर बनाए रखा जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कई देशों में कोविड-19 के नए वैरिएंट से संक्रमित लोगों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। इसे ध्यान में रखते हुए विशेष सावधानी बरती जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता और सैनिटाइजेशन का कार्य पूरी गति से संचालित किया जाए। प्रदेश में निगरानी समितियों को सक्रिय किया जाए। मेडिसिन किट की सुचारु उपलब्धता के संबंध में व्यवस्था कर ली जाए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि निर्माणाधीन ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना का कार्य यथाशीघ्र पूरा किया जाए। प्लांट के संचालन के लिए प्रशिक्षित तकनीकी कर्मियों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 12 दिसंबर 2021 से पात्र व्यक्तियों को निशुल्क खाद्यान्न वितरित किया जाएगा। इससे 15 करोड़ जरूरतमंद लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण के संबंध में समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में नौ नए मरीज मिले, 11 ने दी कोरोना को मात
प्रदेश में कोरोना के नौ नए मरीज मिले हैं, जबकि 11 ठीक हो गए हैं। अब एक्टिव केस की सख्या 134 है। प्रदेश में अब तक आठ करोड़ 89 लाख से अधिक जांच की जा चुकी है। बीते 24 घंटों में एक लाख 74 हजार से अधिक जांच की गई, जिसमें नौ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें प्रदेश में रिकवरी की दर 98.7 प्रतिशत है।


लगातार हो रहा है टीकाकरण
प्रदेश मे लगातार टीकाकरण का ग्राफ बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को 13 लाख 60 हजार डोज दी गई है। अब तक प्रदेश में 17 करोड़ 24 लाख से अधिक टीके की डोज दी जा चुकी है। इतनी बड़ी संख्या में टीकाकरण करने वाला उत्तर प्रदेश पहला राज्य है। प्रदेश में11 करोड़ 63 लाख को पहली डोज और पांच करोड़ 60 लाख से अधिक को दोनों डोज दी गई है। इस तरह प्रदेश में अब तक 78.91 प्रतिशत पात्र लोगों ने पहली और 37.93 प्रतिशत पात्र लोगों ने दूसरी डोज का टीका कवर प्राप्त कर लिया है। प्रदेश में टीकाकरण टीम के साथ काम करने वाले आशा, आंगनबाडी, लिंक वर्कर के द्वारा टीकाकरण दिवस पर क्षेत्र में टीकाकरण से छुटे हुए लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। ऐसे लोगों से संवाद स्थापित कर टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। शहरी क्षेत्रों में जिन लोगों का टीकाकरण नहीं हुआ है उनके लिए सुबह आठ बजे से रात दस बजे तक कम कम एक फिक्स्ड कोविड टीकाकरण सत्र का संचालन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed