{"_id":"6102b07506907e15f0565332","slug":"up-yogi-cabinet-will-be-expanded-as-soon-as-the-high-command-gets-green-signal","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : हाईकमान की हरी झंडी मिलते ही होगा योगी मंत्रिमंडल का विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : हाईकमान की हरी झंडी मिलते ही होगा योगी मंत्रिमंडल का विस्तार
Thu, 29 Jul 2021 07:13 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 29 Jul 2021 07:13 PM IST
सार
योगी सरकार के मंत्रिमंडल में विस्तार भाजपा हाईकमान की हरी झंडी मिलते ही हो जाएगा। प्रदेश सरकार और संगठन के रणनीतिकारों को अगस्त के पहले सप्ताह तक विधान परिषद में चार सदस्यों के मनोनयन और मंत्रिमंडल विस्तार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
CM yogi
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रिमंडल में विस्तार भाजपा हाईकमान की हरी झंडी मिलते ही हो जाएगा। प्रदेश सरकार और संगठन के रणनीतिकारों को अगस्त के पहले सप्ताह तक विधान परिषद में चार सदस्यों के मनोनयन और मंत्रिमंडल विस्तार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी ने मंत्रिमंडल विस्तार में योगी मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले चार से छह मंत्रियों का पैनल राष्ट्रीय नेतृत्व को सौंप दिया है। मंत्रिमंडल में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए जितिन प्रसाद और पूर्व नौकरशाह एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद कुमार शर्मा का नाम प्रमुखता से चर्चा में है। वहीं मंत्रिमंडल में ऐसी जातियों को प्रतिनिधित्व दिया जा सकता है जिन्हें अभी तक जगह नहीं मिली है। मंत्रिमंडल विस्तार, परफोर्मेंस के आधार पर मंत्रियों के विभाग बदलने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, महामंत्री संगठन सुनील बंसल की राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और महामंत्री संगठन बीएल संतोष के साथ एक दौर की बातचीत हो चुकी है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय नेतृत्व आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मंत्रिमंडल विस्तार और मंत्रियों के पोर्टफोलियो बदलने के लिए अपने स्तर से फीडबैक ले रहा है। मंत्रिमंडल विस्तार का फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह से रायशुमारी के बाद ही लिया जाएगा। विश्वस्त सूत्रों का कहना है कि प्रदेश नेतृत्व को राष्ट्रीय नेतृत्व की हरी झंडी का इंतजार है। वहां से सूची मिलते ही उसी दिन या अगले दिन नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण और मंत्रियों के विभागों में बदलाव कर दिया जाएगा। उन्हें उम्मीद है कि अगस्त के पहले सप्ताह तक विस्तार किया जा सकता है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह और महामंत्री संगठन सुनील बंसल की दिल्ली में मौजूदगी के चलते मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं फिर तेज हो गई। उधर, विधान परिषद में मनोनीत कोटे के चार सदस्यों के मनोनयन का मामला भी हाईकमान की मंजूरी के इंतजार में है। प्रदेश अध्यक्ष ने कोर कमेटी से चर्चा के बाद दस नामों का पैनल राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपा था। इनमें जितिन प्रसाद, निषाद पार्टी के संजय निषाद सहित अन्य लोगों के नाम प्रमुखता से चर्चा में है।