फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Yogi cabinet meeting today, major decisions will be taken along with cashless medical facility for employe

यूपी: योगी कैबिनेट की बैठक आज, कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा के साथ हो सकते हैं ये बड़े फैसले

Tue, 27 Oct 2026 08:04 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 27 Oct 2026 08:04 AM IST
सार

Yogi cabinet decision: यूपी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आज होनी है। इस बैठक में स्कूल-कॉलेजों के  शिक्षणेत्तर कार्मिकों को कैशलेस चिकित्सा का तोहफा मिल सकता है। 
 

विज्ञापन
UP: Yogi cabinet meeting today, major decisions will be taken along with cashless medical facility for employe
योगी कैबिनेट की बैठक आज - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक मंगलवार को होगी। इसमें माध्यमिक व बेसिक शिक्षा विभाग के एडेड, वित्तविहीन और संस्कृत विद्यालयों में कार्यरत शिक्षणेत्तर कार्मिकों और उनके आश्रितों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने का प्रस्ताव पास होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

  
 दो दर्जन से ज्यादा प्रस्ताव पास होने की संभावना  
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जोड़े जाने के लिए लिंक एक्सप्रेसवे, झांसी लिंक एक्सप्रेसवे और जेवर लिंक एक्सप्रेसवे परियोजनाओं के विकासकर्ताओं के चयन पर कैबिनेट का अनुमोदन लिए जाने की संभावना है। बैठक में दो दर्जन से ज्यादा प्रस्ताव पास होने की संभावना है। 

विज्ञापन
Trending Videos

स्कूलों में स्थानीय अवकाश न्यूनतम रखने के निर्देश  

 यूपी बोर्ड की परीक्षाएं पांच फरवरी से शुरू होंगी। जनगणना और चुनाव के कारण पढ़ाई प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए स्थानीय अवकाश न्यूनतम रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि पाठ्यक्रम समय से पूरा हो सके। बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने सभी डीएम-कमिशनरों को छात्रों की नियमित उपस्थिति पर ध्यान देने को कहा। साथ ही कहा कि बच्चे समय में छात्र छात्राओं का वास्तविक पठन-पाठन प्रभावित न हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed