{"_id":"650af64fd0dcd34bc80ef4f3","slug":"up-women-get-15-percent-discount-on-getting-new-electricity-connection-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 'महिलाओं को नया बिजली कनेक्शन लेने पर मिले 15 फीसदी छूट', राज्य उपभोक्ता परिषद करेगा मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 'महिलाओं को नया बिजली कनेक्शन लेने पर मिले 15 फीसदी छूट', राज्य उपभोक्ता परिषद करेगा मांग
Wed, 20 Sep 2023 07:10 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 20 Sep 2023 07:10 PM IST
सार
राज्य उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि अभी तक किसी भी राज्य में महिलाओं को छूट देने का प्रावधान नहीं है। उत्तर प्रदेश इस दिशा में नई पहल शुरू करेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य उपभोक्ता परिषद ने नई कॉस्ट डाटा बुक में नए विद्युत कनेक्शन लेने वाली महिलाओं को 15 फीसदी की छूट देने की मांग की है। परिषद इस मामले में जल्द ही विद्युत नियामक आयोग में प्रस्ताव दाखिल करेगा। सप्लाई कोड रिव्यू पैनल की बैठक में भी इस मामले को रखा जाएगा।
विज्ञापन
राज्य उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि अभी तक किसी भी राज्य में महिलाओं को छूट देने का प्रावधान नहीं है। उत्तर प्रदेश इस दिशा में नई पहल शुरू करेगा। नई व्यवस्था से उत्तर प्रदेश पहला राज्य बनेगा, जहां महिलाओं के नाम बिजली कनेक्शन लेने पर छूट मिलेगी।
विज्ञापन
मालूम हो कि उत्तर प्रदेश में विद्युत नियामक आयोग नई कॉस्ट डाटा बुक पर मंथन कर रहा है। पावर कॉरपोरेशन की ओर से आयोग में एक प्रस्ताव दाखिल किया जा चुका है, जिसमें जल्द ही इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई रिव्यू पैनल की बैठक होगी। उपभोक्ता परिषद भी रिव्यू पैनल सब कमेटी का सदस्य है। ऐसे में परिषद इस तरह का प्रस्ताव रखेगा।
विज्ञापन