फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Woman poisoned three children and ate herself, two died

यूपी : घरेलू कलह से तंग आकर मां ने पहले तीन बेटों को खिलाया जहर, फिर खुद खाया, दो की मौत

Sun, 20 Dec 2020 09:43 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 20 Dec 2020 09:43 PM IST
विज्ञापन
UP: Woman poisoned three children and ate herself, two died
suicide - फोटो : सोशल मीडिया
उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में घूरामऊ बंगला मोहल्ले में रविवार की शाम एक महिला ने अपने तीन बेटों को जहर देकर खुद खा लिया। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि बच्चों की मां व बड़े भाई को गंभीर हालत के लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना के पीछे घरेलू कलह बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली इलाके के मोहल्ला घूरामऊ बंगला निवासी मनोज कश्यप की तीस वर्षीय पत्नी नीतू, तेरह वर्षीय बेटे नितिन, चार साल के लवली व तीन साल के शुभ की रविवार शाम करीब पांच बजे अचानक हालत बिगड़ गई। इन लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान लवली व शुभ की मौत हो गई। जबकि हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने नीतू व नितिन को लखनऊ रेफर कर दिया। बताते हैं कि घरेलू कलह के चलते नीतू ने अपने तीनों बेटों को जहर दे दिया और उसके बाद खुद खा लिया।
विज्ञापन


जब तीनों की हालत बिगड़ी तो परिवार के अन्य लोगों को जानकारी हुई। इसके बाद उनको जिला अस्पताल ले जाया गया। मनोज शहर के लालबाग के पास एक दुकान पर काम करता है। उसका कहना है कि जब उसे जानकारी मिली तो वह मालिक की गाड़ी लेकर घर पहुंचा। जहां उसकी पत्नी बच्चों की हालत गंभीर थी। उनको जिला अस्पताल ले गया। जहां दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी व बड़े बेटे को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। इन दोनों की भी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक गिरीश चंद्र अग्रिहोत्री का कहना है कि घूरामऊ बंगला निवासी मनोज के दो बच्चों लवली व शुभ की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी नीतू व बड़े बेटे नितिन को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। परिवार के अन्य लोग लखनऊ मरीजों के साथ ही गए हैं। मामले की जांच की जा रही है। 

सीओ बोले, महिला ने बच्चों का जहर देकर स्वयं खा लिया
सीओ सिटी पीयूष कुमार सिंह का कहना है कि शहर कोतवाली के घूरामऊ बंगला की एक महिला ने रविवार की शाम करीब पांच बजे स्वयं और अपनी तीन बच्चों को जहर खिला दिया गया है। गंभीर अवस्था में महिला के पति द्वारा चारों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां दो बच्चों की मौत हो गई। महिला व उसके बड़े बेटे को लखनऊ रेफर किया गया है।


कांप उठा हर किसी का कलेजा
जिला अस्पताल में मनोज की हालत देखकर चाहकर भी लोग अपने आंसू नहीं रोक पा रहे थे। दोनों बच्चों के शव इमरजेंसी में पड़े थे। डॉक्टरों की ओर से बच्चों को मृत घोषित करने के बाद पिता दहाड़ मारकर रो रहा था। उसका करूण विलाप देखकर हर किसी का कलेजा चाक कर जा रहा था। पिता कभी मृत पड़े एक बेटे के पास आकर उसके चेहरे को सहलाता तो कभी दूसरे को। पिता पूरी तरह से बेसुध हो चुके थे। ऐसा होना भी लाजिमी था। जिसके दो-दो लाल इस दुनिया से चले गए, उस पर क्या बीत रही होगी, ये बताने की जरूरत नहीं है। पिता के दर्द को शब्दों में बयां कर पाना भी मुमकिन नहीं है। पूरे परिवार में कोहराम मचा है। लोग दिलासा देने में लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed