फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: woman gave poison to four children including Dudhumhe, also ate herself

यूपी : महिला ने दुधमुंहे समेत चार बच्चों को दिया जहर, खुद भी खाया

Wed, 09 Sep 2020 07:42 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 09 Sep 2020 07:42 PM IST
विज्ञापन
UP: woman gave poison to four children including Dudhumhe, also ate herself
जिला अस्पताल में भर्ती पीड़ित परिवार - फोटो : अमर उजाला
अंबेडकरनगर में पारिवारिक कलह से ऊबकर महिला ने दुधमुंहे समेत चार बच्चों को विषाक्त पदार्थ खिलाकर खुद भी खा लिया। कुछ ही देर में हालत बिगड़ने के बाद सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। महिला ने तीन दिन पहले ही पति के विरुद्ध उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी।
विज्ञापन


कार्रवाई न होने से क्षुब्ध होकर महिला ने ऐसा कदम उठाया। संयोग ही रहा कि समय पर इलाज हो जाने से सभी की जिंदगी बच गई। मामला पड़ोसी जिले सुल्तानपुर के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के बबहोरा गांव का है। जिला अस्पताल में भर्ती बबहोरा निवासी रेनू (35) ने बताया कि उसके पति मनीष का किसी अन्य महिला से संबंध चल रहा है।
विज्ञापन


इसे लेकर दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती रहती थी। इस संबंध में तीन दिन पूर्व उसने दोस्तपुर थाने में तहरीर भी दी थी। पुलिस ने कोई ठोस कदम जब इस संबंध में नहीं उठाया तो उसने बुधवार पूर्वाह्न पहले अपने बच्चों जान्हवी (12), वैष्णवी (10), आरुषि (7) व हर्ष (1) को विषाक्त पदार्थ खिलाया, इसके बाद खुद भी खा लिया। कुछ ही देर में सभी की हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने स्थानीय स्तर पर इलाज कराया, लेकिन सुधार न होने पर सभी को जिला अस्पताल अंबेडकरनगर में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि इसी बीच महिला के बयान के बाद अधिकारियों ने गांव पहुंचकर जरूरी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed