फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Woman drugged and raped; blackmailed with obscene video; two lakh rupees extorted.

UP: नशीला पदार्थ पिलाकर युवती से दुष्कर्म...अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल; वसूले दो लाख रुपये

Thu, 29 Jan 2026 09:53 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Thu, 29 Jan 2026 09:53 PM IST
सार

आरोप है कि 30 नवंबर 2025 को युवती पिता की दवा देने गल्ला मंडी सीतापुर रोड गई थी। वहां आरोपी और उसके भांजे ने उसे दबोच लिया और अभद्रता की। युवती ने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी।

विज्ञापन
UP: Woman drugged and raped; blackmailed with obscene video; two lakh rupees extorted.
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ में मड़ियांव थाने में युवती ने पूर्व परिचित पर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी फैजुल्लागंज निवासी शंत शरण मौर्या को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी के साथी की तलाश में जुटी है। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्र के अनुसार, युवती और आरोपी पूर्व परिचित हैं। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। युवती के अनुसार, वर्ष 2015 में आरोपी उसके पिता से मिलने आता था। इस दौरान वह अक्सर उन्हें स्कूल छोड़ने भी जाता था। 

विज्ञापन


11 मई 2015 को आरोपी शंत शरण किताब दिलाने उन्हें डालीगंज ले गया। वहां से अपने परिचित के घर ले गया और उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। होश में आने पर पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने अश्लील फोटो और वीडियो बनाने की बात बताई और वायरल करने की धमकी दी। डर के कारण उन्होंने किसी से कुछ नहीं कहा। इसके बाद आरोपी अक्सर कॉलेज के बाहर आकर जबरदस्ती अपने साथ दोस्तों के घर और होटलों में ले जाकर दुष्कर्म करने लगा।
विज्ञापन



 

शादी तय हुई तो वसूले दो लाख

पीड़िता का कहना है कि वर्ष 2023 में उसका विवाह ठाकुरगंज निवासी युवक से तय हुआ। जानकारी होने पर शंत शरण ने ब्लैकमेल कर दो लाख रुपये मांगे। दबाव में आकर उन्होंने जुलाई 2022 में मां के खाते से रुपये निकालकर आरोपी को दिए। इसके बावजूद आरोपी ने वर पक्ष को उनकी अश्लील फोटो भेज दी, जिससे शादी टूट गई।

चार बार तुड़वाई शादी, तेजाब से जलाने की धमकी

आरोप है कि युवती की शादी चार अलग-अलग जगह तय हुई, लेकिन हर बार आरोपी ने शादी तुड़वा दी। युवती को आरोपी डालीगंज स्थित इंस्टीट्यूट के रास्ते से जबरदस्ती अपने ड्राइवर शाबान अंसारी के साथ ले जाता और अपनी एसयूवी में जबरदस्ती बुरा काम करता था। 10 नवंबर 2025 को आरोपी रास्ते से युवती को जबरदस्ती अपने घर ले गया और दुष्कर्म किया। विरोध पर तेजाब से जलाने की धमकी दी।

विज्ञापन

शिकायत करने पर थाने में हो गया था समझौता

आरोप है कि 30 नवंबर 2025 को युवती पिता की दवा देने गल्ला मंडी सीतापुर रोड गई थी। वहां आरोपी और उसके भांजे ने उसे दबोच लिया और अभद्रता की। युवती ने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी। पुलिस के आने पर दोनों पक्ष गल्लामंडी चौकी पहुंचे। वहां पर आरोपियों के दबाव में सुलह करा दिया गया। 

इसी दौरान युवती की शादी कानपुर निवासी युवक से तय हुई। शादी नौ मार्च 2026 को होनी थी। इसकी जानकारी मिलने पर आरोपी ने कानपुर जाकर वर पक्ष को अश्लील वीडियो और फोटो दे दी। इससे शादी फिर से टूट गई। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने हत्या की धमकी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed