फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Woman and innocent murdered by slitting their throats, dead bodies found in the field

यूपी : महिला व मासूम की गला काटकर हत्या, खेत में मिले शव

Sun, 12 Sep 2021 09:11 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 12 Sep 2021 09:11 PM IST
सार

घटना की सूचना पर एसपी, सीओ व कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्रित किए।

विज्ञापन
UP: Woman and innocent murdered by slitting their throats, dead bodies found in the field
घटनास्थल पर एसपी सुजाता सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फखरपुर थाना क्षेत्र के माधवपुर गांव में महिला व मासूम बच्ची की बेरहमी से गला काटकर हत्या कर दी गई। महिला का सिर शरीर से लगभग 50 मीटर दूर दूसरे खेत में मिला। महिला का शव धान के खेत व बच्ची का शव गन्ने के खेत से बरामद हुआ। दोनों शवों की पहचान नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


घटना की सूचना पर एसपी, सीओ व कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्रित किए। डॉग स्क्वॉयड की टीम भी मौके पर बनी रही। एसपी ने घटना का खुलासा करने के लिए चार टीमों का गठन किया है। 24 घंटे के अंदर चार हत्याओं से कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त नजर आ रही है। अपराधी बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस सिर्फ जांच का दावा कर खुलासे का दंभ भर रही है। 
विज्ञापन


फखरपुर थाना क्षेत्र के मलूकपुर व माधौपुर सीमा पर बालकराम का धान का खेत है। रविवार को फसल की निगरानी करने गए किसान ने धान के खेत में महिला का शव देखा तो आसपास के ग्रामीणों व किसानों को सूचना दी। जब किसान मौके पर पहुंचे तो देखा कि लगभग 35 वर्षीय महिला का सिर धड़ से अलग है और बगल में ही गन्ने के खेत में एक छह वर्षीय बालिका का भी शव पड़ा मिला। बालिका के गले में चोट के निशान पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव देखने से प्रतीत हो रहा था कि दोनों की गला रेतकर हत्या की गई है। उसके बाद महिला का सिर व बच्ची को अलग-अलग फेंक दिया गया है। क्षेत्र में दो शव मिलने की सूचना पर गांव के सैकड़ों ग्रामीण एकत्र हो गए। तभी 50 मीटर दूरी पर खेत में खाद डाल रहे किसान को महिला का कटा हुआ सिर बरामद हुआ। घटना की सूचना पर फखरपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार मौके पर पहुंचे। डबल मर्डर की घटना पर तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचना दी।

जानकारी पर एसपी सुजाता सिंह, एएसपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह व कैसगंज सीओ कमलेश सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से वार्ता कर जानकारी ली। एसपी ने जल्द ही घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया है। इससे कुछ किलोमीटर की दूरी पर ही गजाधरपुर गांव में शनिवार को दो मासूमों के शव मिले थे। अभी पुलिस इनकी छानबीन में जुटी थी। तब तक दो और शव मिल गए। जिससे ग्रामीणों में काफी दहशत है। 

फॉरेंसिक टीम ने एकत्र किए साक्ष्य 
फखरपुर थाना क्षेत्र में हुए डबल मर्डर की सूचना पर फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। घटना स्थल से टीम ने कई तरह के साक्ष्य को एकत्र किया है। टीम ने मर्डर के स्थान व महिला के सिर मिलने के स्थान की बारीकी से जांच की। बताया जा रहा है कि टीम को कुछ अहम सुराग भी हाथ लगे हैं। 


जल्द होगा घटना का खुलासा 
फखरपुर थाना क्षेत्र में ही रविवार को डबल मर्डर की घटना सामने आई है। घटनास्थल का निरीक्षण करके ग्रामीणों से वार्ता की गई है। खेत में मिले दोनों शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है, लेकिन कुछ सुराग हाथ लगे हैं। चार टीमें लगाई गई हैं। सर्विलांस की मदद की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। 
- सुजाता सिंह, एसपी, बहराइच

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed