{"_id":"6429feaa82e63101d30d09a3","slug":"up-will-seek-relief-from-the-central-government-in-wheat-standards-on-the-lines-of-mp-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow : मध्य प्रदेश की तर्ज पर गेहूं के मानकों में केंद्र सरकार से राहत मांगेगा उत्तर प्रदेश, रिपोर्ट तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow : मध्य प्रदेश की तर्ज पर गेहूं के मानकों में केंद्र सरकार से राहत मांगेगा उत्तर प्रदेश, रिपोर्ट तलब
Mon, 03 Apr 2023 03:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 03 Apr 2023 03:47 AM IST
सार
इसके लिए जिलाधिकारियों और कृषि विभाग से जिलेवार रिपोर्ट मांगी गई है। अगर केंद्र सरकार की सहमति मिल गई तो उन जिलों के किसानों को राहत मिलेगी, जहां बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं से गेहूं की फसल प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
गेहूं...
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश की तर्ज पर यूपी सरकार एमएसपी पर कमतर क्वालिटी का गेहूं खरीदने के लिए केंद्र से राहत मांगेगी। इसके लिए जिलाधिकारियों और कृषि विभाग से जिलेवार रिपोर्ट मांगी गई है। अगर केंद्र सरकार की सहमति मिल गई तो उन जिलों के किसानों को राहत मिलेगी, जहां बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं से गेहूं की फसल प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
सीएम योगी ने कमतर क्वालिटी का गेहूं भी सरकारी खरीद केंद्रों पर खरीदने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए केंद्र सरकार से पूर्वानुमति लेनी होगी। अगर किसी राज्य में खराब मौसम के कारण फसल की गुणवत्ता प्रभावित होती है, तो संबंधित राज्य सरकार ऐसी फसल एमएसपी पर खरीदने के लिए केंद्र को प्रस्ताव भेज सकती है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार विशेष परिस्थितियों में गुणवत्ता संबंधी मानकों को शिथिल कर सकती है। हाल ही में केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश में गेहूं की खरीद के नियमों में कुछ ढील दी
विज्ञापन
है। इसलिए यूपी को भी केंद्र सरकार से यह रियायत मिलने की पूरी संभावना है।