{"_id":"696ab1f1d40b63e58709b8a4","slug":"up-will-become-a-hub-for-food-processing-keshav-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1563475-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य प्रसंस्करण का हब बनेगा यूपी : केशव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य प्रसंस्करण का हब बनेगा यूपी : केशव
विज्ञापन
फूड एक्सपो और प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह
लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आने वाले समय में यूपी खाद्य प्रसंस्करण का हब बनेगा। उत्पादन, तकनीक, ब्रांडिंग और उपभोक्ताओं के जरिये किसानों की भी आमदनी बढ़ेगी। वे शुक्रवार को 1090 चौराहे के पास आयोजित फूड एक्सपो और प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि यह फूड एक्सपो निवेश, नवाचार और रोजगार के द्वार खोलेगा। विकसित भारत के पीएम मोदी के विजन को पूरा करने के लिए हम सबको संकल्पबद्ध होकर काम करना है। प्रदेश में औद्योगिक निवेश का अच्छा माहौल है। युवाओं, उद्यमियों, किसानों को इसका लाभ उठाना चाहिए। प्रदेश की खाद्य प्रसंस्करण नीति में महिलाओं को उद्यम लगाने में विशेष सुविधाएं दी जा रही हैं। कहा, फसल किसी भी दशा में बर्बाद न हो इसके लिए किसानों, उद्यमियों व उपभोक्ता की एक चेन बनाई जाए। प्रदेश सरकार हर निवेशक और उद्यमी के साथ मजबूती के साथ खड़ी है। संयंत्र, मशीनरी व तकनीकी सिविल कार्यों पर 35% तक पूंजीगत सब्सिडी दी जा रही है। कोल्ड चेन, वैल्यू एडिशन, रीफर वाहन, सोलर ऊर्जा एवं निर्यात परिवहन पर विशेष प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इस दौरान अपर मुख्य सचिव बीएल मीना, इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल, विधायक नीरज बोरा, खाद्य प्रसंस्करण विभाग के निदेशक टीके शीबू, उद्यमी संदीप बंसल, अवधेश अग्रवाल, चेतनदेव भल्ला आदि मौजूद रहे।
अच्छा कार्य करने वालों का सम्मान
उप मुख्यमंत्री ने खाद्य प्रसंस्करण में बेहतर कार्य करने वालों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। पांच उद्यमियों को एलओसी व सब्सिडी का प्रतीकात्मक चेक भी सौंपा।