फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: WhatsApp number issued for complaints of irregularities in university examinations, question papers reached the centers 30 minutes before the examinations

यूपी : विश्वविद्यालय परीक्षाओं में अनियमितता की शिकायत के लिए व्हाट्सएप नंबर जारी, परीक्षाओं में 30 मिनट पहले केंद्रों पर पहुंचे प्रश्न पत्र

Sun, 22 May 2022 07:56 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 22 May 2022 07:56 PM IST
सार

उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि उच्च शिक्षा में आयोजित हो रहीं परीक्षाओं की सुचिता, गरिमा व गोपनीयता को बनाए रखा जाए। इसके लिए जो भी आवश्यक हो, हर संभव कदम उठाए जाएं।

विज्ञापन
UP: WhatsApp number issued for complaints of irregularities in university examinations, question papers reached the centers 30 minutes before the examinations
लखनऊ विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में अनियमितता की शिकायत करने के लिए व्हाट्स एप नंबर 8081572223 जारी किया है। इस पर कहीं भी गड़बड़ी होने की शिकायत की जा सकती है। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिए हैं कि विश्वविद्यालयीय परीक्षाओं के दौरान परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्र परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पूर्व ही पहुंचाया जाए। यही नहीं  प्रश्नपत्रों व उत्तर पुस्तिकाओं की निगरानी के लिये इनका परिवहन जियो टैगिंग से सुसज्जित वाहनों के माध्यम से किया जाए।

विज्ञापन


उच्च शिक्षा मंत्री ने ये निर्देश रविवार को विभागीय अधिकारियों के साथ वर्चुअल मीटिंग में दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा में आयोजित हो रहीं परीक्षाओं की सुचिता, गरिमा व गोपनीयता को बनाए रखा जाए। इसके लिए जो भी आवश्यक हो, हर संभव कदम उठाए जाएं। स्नातक व परास्नातक परीक्षाओं को सुचितापूर्ण ढंग से आयोजित किया जाए। साथ ही परीक्षा केंद्रों की जांच के लिए सचल दल की संख्या में वृद्धि की जाए। इसके साथ ही प्रश्नपत्रों व उत्तर पुस्तिकाओं की निगरानी के लिए नोडल सेंटर पर पर्यवेक्षकों की तैनाती करने को भी कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed