फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: What Do You Eat? Census to Include Questions on Housing, Gas Connections, Smartphones, and Caste—Don't Be

UP: क्या खाते हैं आप, परिवार का मुखिया पुरुष, महिला या ट्रांसजेंडर है? जनगणना में पूछे जाएंगे ऐसे अनोखे सवाल

Sat, 02 May 2026 08:55 AM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 02 May 2026 08:55 AM IST
सार

आगामी जनगणना में घर, सुविधाएं, गैस, बिजली, मोबाइल, वाहन और खानपान से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। इसका उद्देश्य योजनाओं का सही लाभ पहुंचाना और सामाजिक-आर्थिक आंकड़े जुटाना है। लोगों को सतर्क रहकर सही जानकारी देनी होगी और ओटीपी जैसी निजी जानकारी साझा करने से बचना चाहिए।

विज्ञापन
UP: What Do You Eat? Census to Include Questions on Housing, Gas Connections, Smartphones, and Caste—Don't Be
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : AI

विस्तार

जनगणना की शुरुआत इसी महीने होनी है। 22 मई के बाद किसी भी दिन जनगणना कर्मी आपके घर दस्तक दे सकते हैं। अगर वह खाने में श्रीअन्न यानि मोटा आनाज के इस्तेमाल पर सवाल करें, तो चौकिए मत। इस बार सवालों की फेहरिस्त कुछ इसी तरह की होगी, लेकिन अगर कोई कर्मी ओटीपी मांगे तो सजग हो जाएं और उसका आईकार्ड देखकर ही आगे बढ़ें।

विज्ञापन


जनगणना के पहले चरण में मकान गिने जाने हैं, इसमें मकान कच्चा है कि पक्का, छत कंक्रीट की है... ईंट का इस्तेमाल किया गया है... मकान में भवन स्वामी का परिवार रहता है या किरायेदार... आदि का ब्योरा जुटाया जाएगा। इसके साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं को लेकर भी जवाब तलाशे जाएंगे। 
विज्ञापन


मसलन परिवार के पास रहने के लिए आवास की सुविधा, किचन, शौचालय, रसोई गैस, बिजली-पानी की जानकारी देनी होगी, घर में रेडियो या ट्रांजिस्टर है या टेलीविजन, लैपटॉप है कि कंप्यूटर, मोबाइल है कि स्मार्टफोन, यह भी बताना होगा। घर में साइकिल है कि स्कूटर, मोटर साइकिल कि मोपेड, कार-जीप या वैन को लेकर भी सवाल से गुजरना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

परिवार का मुखिया कौन है

33वें नंबर पर बताना होगा कि परिवार मुख्य रूप से किस अन्न का उपभोग करता है, इसमें चावल, गेहूं, ज्वार-बाजरा, मक्का या कोई अन्य अन्न। परिवार का मुखिया पुरुष, महिला या ट्रांस जेंडर है, यह भी बताना होगा।

जनगणना में जाति के नाम पर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति का ही उल्लेख किया जाना है, बाकी सभी अगड़ा-पिछड़ा को अन्य अर्थात 3 क्रमांक में दर्ज किया जाएगा। सबसे अंत में एक मोबाइल नंबर देना होगा, सभी 34 सवालों के जवाब देकर ही जनगणना के पहले चरण की प्रक्रिया पूरी हो पाएगी।

 

स्वगणना : डीएम ने दिया अधिकारियों को प्रशिक्षण

लखनऊ। जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत प्रस्तावित स्वगणना प्रक्रिया को लेकर बृहस्पतिवार को विकास भवन में डीएम विशाख जी की अध्यक्षता में नोडल अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया। यहां सात से 21 मई तक होने वाली स्वगणना की कार्ययोजना और उसके प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। 

डीएम ने निर्देश दिए कि सभी नोडल अधिकारी अपने-अपने विभागों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षित करें तथा तय समय के भीतर अधिकतम स्वगणना सुनिश्चित कराएं। डीएम ने बताया कि प्रत्येक परिवार से एक सदस्य पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर स्वगणना पूरी करे और प्राप्त आईडी को सुरक्षित रखे। जागरूकता बढ़ाने के लिए सीडीओ को रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और बस स्टॉप जैसे प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर बैनर, स्टैंडी और अन्य प्रचार सामग्री लगवाने के निर्देश दिए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed