फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Western disturbances have started changing the weather in the state, these districts may receive rain on F

यूपी: पश्चिमी विक्षोभ की वजह से प्रदेश में बदलना शुरू हुआ मौसम, इन जिलों में शुक्रवार को हो सकती है बारिश

Thu, 15 Oct 2026 09:18 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 15 Oct 2026 09:18 PM IST
सार

Weather in UP: यूपी में एक बार फिर से मौसम में बदलाव हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से कई जिलों में हल्की बारिश हुई है। 

विज्ञापन
UP: Western disturbances have started changing the weather in the state, these districts may receive rain on F
यूपी में मौसम ने ली करवट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ के असर से बृहस्पतिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। एनसीआर से सटे जिलों में भी मौसम बदला। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटा रही, जबकि झोंके 70 किमी प्रति घंटा तक पहुंचे। पूर्वांचल में भी कुछ जगह हल्की बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में सबसे अधिक 28.4 मिमी बारिश हुई। मेरठ में 15.9 मिमी, नजीबाबाद में 8.4 मिमी, अलीगढ़ में 7.8 मिमी और आगरा में 6.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, शुक्रवार तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। कुछ जिलों में हल्के ओले गिरने की भी संभावना है। 17 अक्तूबर के बाद प्रदेश में मौसम फिर शुष्क होने की संभावना है।
विज्ञापन


प्रयागराज सबसे गर्म, हरदोई में सबसे ठंडी रात
बृहस्पतिवार को प्रयागराज 35.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा। वहीं, हरदोई में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed