फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Westerly winds are blowing at the speed of forty in the state, there is a possibility of dust blowing duri

यूपी: प्रदेश में चालीस की रफ्तार से चल रहीं हैं पछुआ हवाएं, दिन में धूल उड़ने की आशंका; धूप की तल्खी होगी कम

Wed, 05 Mar 2025 10:32 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 05 Mar 2025 10:32 AM IST
सार

 Today Weather In UP:  यूपी के मौसम में बदलाव हुआ है। मंगलवार से पूरे प्रदेश में पछुआ हवाएं चल रही हैं। इन हवाओ से धूप की तपिश कम हुई साथ में तापमान भी गिरा है।

विज्ञापन
UP: Westerly winds are blowing at the speed of forty in the state, there is a possibility of dust blowing duri
यूपी का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने के बाद पिछले दो दिनों से तेज रफ्तार पछुआ चल रही है। मंगलवार को हवा की रफ्तार 40 किमी प्रति घंटे के पार चली गई। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेशभर में उत्तरी पछुआ हवा बृहस्पतिवार तक चलती रहेगी। इसके असर से तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी। बुधवार की सुबह से ही हवाएं चलनी शुरू हो गईं। जिनकी रफ्तार दोपहर तक और तेज होने की संभावना है। 

विज्ञापन


वहीं बुधवार को पछुआ की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक जाने का अनुमान है। इसके असर से दोपहर में होने वाली धूप की तल्खी में कमी आएगी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार के बाद हवा की रफ्तार थमने से दिन में धूप की तपिश में फिर तेजी आएगी। साथ ही तापमान में बढ़त देखने को मिलेगी।
विज्ञापन


फसलों को हो सकता है नुकसान
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक सिंह ने बताया की तेज पछुआ हवा से यूं तो कोई विशेष नुकसान नहीं होने वाला है, लेकिन जिन तैयार मौसमी फसलों में ताजा पानी लगाया गया है, उन्हें इन तेज हवाओं से थोड़े बहुत नुकसान से इनकार नहीं किया सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

धूल भरी पछुआ संग जारी रहेगा पारे में उतार-चढ़ाव

 पिछले दो दिनों से लखनऊ में चल रही पछुआ के रफ्तार में और तेजी आई। मंगलवार को राजधानी में दोपहर बाद धूल उड़ाती हुई पछुआ देखने को मिली। दिन व रात के पारे में बढ़त भी दर्ज की गई। मंगलवार को इन हवाओं की रफ्तार 40 किमी प्रति घंटे के पार चली गई। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को हवाओं में तेजी के साथ तात्कालिक तौर पर पारे में हल्की गिरावट के संकेत हैं।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक बृहस्पतिवार से पछुआ की रफ्तार धीमी पड़ेगी और तापमान में बढ़त देखने को मिलेगी। रफ्तार थमने के बाद धूप तीखी होगी और गर्माहट बढ़ेगी।
मंगलवार को 0.8 डिग्री की बढ़त के साथ दिन का पारा 30.8 डिग्री और रात का पारा 2.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़त के साथ 15.5 डिग्री रिकार्ड किया गया।

लखनऊ की हवा का हाल

मंगलवार को लखनऊ के छह वायु गुणवत्ता मापक स्टेशनों में से कुकरैल की हवा हरे यानी स्वास्थ्य के लिए अच्छे श्रेणी में दर्ज किया गया। वहीं गोमतीनगर, अलीगंज, बीबीएयू, लालबाग और तालकटोरा की हवा पीली यानी मध्यम श्रेणी में देखने को मिली।

कुकरैल - 80 - हरा - अच्छा
गोमतीनगर- 104 - पीला- मध्यम
बीबीएयू- 102 - पीला- मध्यम
तालकटोरा - 114 - पीला- मध्यम
लालबाग- 158 - पीला- मध्यम
अलीगंज- 145 - पीला- मध्यम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed