{"_id":"67ea0e6beafb3360c30c0d2a","slug":"up-weather-will-change-in-the-state-from-today-heat-will-keep-increasing-in-the-coming-five-days-alert-issu-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रदेश में आज से करवट लेगा मौसम, आने वाले पांच दिनों में लगातार बढ़ती जाएगी गर्मी, जारी हुआ अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रदेश में आज से करवट लेगा मौसम, आने वाले पांच दिनों में लगातार बढ़ती जाएगी गर्मी, जारी हुआ अलर्ट
Mon, 31 Mar 2025 09:46 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 31 Mar 2025 09:46 AM IST
सार
UP Weather Update Today : यूपी में कुछ दिनों तक मौसम में नरमी रही। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले पांच दिनों में लगातार तापमान बढ़ता जाएगा।
विज्ञापन
आज से प्रदेश में बदलने जा रहा है मौसम।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में पिछले तीन दिनों से चल रही ठंडी पछुआ हवाओं के असर से तपिश भरी गर्मी से राहत मिली है। कई जिलों में पारा सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे रिकॉर्ड किया गया। राजधानी लखनऊ में तीन दिन पहले जहां न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस था, वहीं रविवार को यह 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास आ गिरा।
विज्ञापन
रविवार को इन हवाओं की रफ्तार 20 किमी प्रति घंटे तक सिमटते ही मौसम ने फिर से करवट लेना शुरू कर दिया है। रविवार को प्रदेश के कई जिलों में दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़त दर्ज की गई। प्रयागराज, वाराणसी आदि शहरों में तीखी धूप महसूस की गई।
विज्ञापन
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक रविवार से पछुआ की रफ्तार के मद्धिम पड़ते ही सोमवार से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। यूपी में रविवार से अगले पांच दिनों में पांच डिग्री सेल्सियस तक तापमान में बढ़ोतरी के संकेत हैं।
विज्ञापन
पछुआ की रफ्तार हुई धीमी, अब बढ़ेगा पारा
प्रदेश में बीते तीन दिनों से चल रही ठंडी पछुआ हवाओं से तपिश से राहत रही। कई जिलों में पारा सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था। लेकिन, रविवार से हवा की रफ्तार धीमी हो गई। इससे कई जिलों में तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़त देखी गई। रविवार को नजीबाबाद में सबसे कम 12.5 डिग्री और प्रयागराज में सर्वाधिक 37.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक सोमवार से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। अगले पांच दिनों में पांच डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ सकता है।