{"_id":"67192f782a3da2963a000e5f","slug":"up-weather-will-change-again-before-diwali-in-the-state-these-districts-will-receive-rain-due-to-the-effect-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रदेश में दिवाली के पहले फिर से करवट लेगा मौसम, चक्रवात दाना के असर से इन जिलों में होगी बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रदेश में दिवाली के पहले फिर से करवट लेगा मौसम, चक्रवात दाना के असर से इन जिलों में होगी बारिश
Thu, 24 Oct 2024 06:55 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 24 Oct 2024 06:55 AM IST
सार
cyclonic rain in UP: यूपी से मानसून बिता हो चुका है। करीब पन्द्रह दिन से धूप खिल रही है। उधर रात के तामपान में गिरावट आई है। मौसम विभाग की माने तो यूपी में मौसम एक बार फिर बदलने जा रहा है।
विज्ञापन
दिवाली पर हो सकती है बारिश।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। बंगाल की खाड़ी से उड़ीसा के तटीय क्षेत्र में उठे ''दाना'' चक्रवात का असर उत्तर प्रदेश में भी दिखाई देगा। मौसम विभाग का कहना है कि चक्रवात के असर से पूर्वी-दक्षिणी उत्तर प्रदेश में गुरूवार की देर शाम से लेकर शुक्रवार के बीच हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान इन इलाकों में पूर्वा हवाएं भी चलेंगी जिससे वातावरण में नमी बढेगी। हालांकि ''दाना'' तूफान का गंभीर असर उड़ीसा राज्य के तटीय इलाकों पर ज्यादा पड़ने वाला है।
विज्ञापन
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान दाना के प्रभाव से 24 अक्तूबर से 25 अक्तूबर के दौरान प्रदेश के दक्षिणी पूर्वी हिस्सों सोनभद्र, मिर्जापुर, गाजीपुर, मऊ, , जौनपुर, आजमगढ़, बलिया, वाराणसी, प्रयागराज, चंदौली, चित्रकूट, कौशांबी, देवरिया, संत रविदास नगर आदि में हल्की बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
बुधवार को प्रयागराज, बहराइच और फतेहपुर तीनों जगह सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं हमीरपुर में 34.2 डिग्री और आगरा में 33.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। न्यूनतम तापमान की बात करें तो पश्चिमी यूपी के नजीबाबाद में 18.2 डिग्री, मुजफ्फर नगर में 18.3 डिग्री और मेरठ में 19.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन